19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी का बयान सामने आ रहा हैं। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां इस मुद्दे पर घमासान छिड़ा हुआ हैं, वहीं स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी हैं और इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है। पूजा ने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

नेपोटिज्म पर पूजा भट्ट का रिएक्शन

पूजा ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘इस समय के हॉट टॉपिक नेपोटिज्म के बारे में बोलने के लिए मुझे कहा गया। जिसके बारे में लोग गुस्से में हैं। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो उस परिवार से संबंधित है, जो नए टैलेंट एक्टर्स, म्यूजिशियन और टेक्निशियनों को लांच करता है। मैं केवल हंस सकती हूं और इसकी कल्पना कर सकती हूं।’

Pooja Bhatt tweet 1

इसके बाद पूजा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ट्वीट किया-‘एक समय ऐसा था, जब भट्ट परिवार पर स्थापित एक्टर्स के खिलाफ कुछ करने का आरोप लगाया गया था और केवल नए एक्टर्स के साथ काम करने और बड़े सितारों के पीछे ना भागने के लिए छोटा महसूस कराया जाता था। और आज वहीं लोग नेपोटिज्म कार्ड खेल रहे हैं? गूगल और ट्वीट करने वाले लोग बोलने से पहले सोचते नहीं हैं।’

Pooja Bhatt tweet 2

इसके बाद पूजा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया-‘और कंगना रनौत के लिए। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, अगर उन्हें विशेष फिल्म्स द्वारा ‘गैंगस्टर’ फिल्म के जरिए लॉन्च नहीं किया जाता। हां अनुराग बसु ने उन्हें खोजा, लेकिन विशेष फिल्म ने उनकी प्रतिभा पहचानी और फिल्म में निवेश किया। यह कोई छोटा करतब नहीं था। उनके सभी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

Pooja Bhatt tweet 3

इसके बाद पूजा ने अपनी बात खत्म करते हुए अपने अगले ट्वीट में लिखा-‘तो ये नेपोटिज्म शब्द से किसी और को जलील करने की कोशिश करो दोस्तों। वे लोग जिन्होंने दशकों से फिल्मों का रास्ता हमारे द्वारा दिए गए स्प्रिंगबार्ड के जरिए ढूंढ़ा, जानते हैं कि हम किसके लिए खड़े होते हैं और अगर वह भूल गए हैं, तो यह उनकी ट्रेजडी है। हमारी नहीं। आपका दिन शुभ रहें।’

Pooja Bhatt tweet 4

सोशल मीडिया पर पूजा का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा हैं और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। पूजा भट्ट लम्बे समय बाद महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सड़क 2’ से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में पूजा भट्ट के साथ आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Related posts

45 साल पहले 1975 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी फिल्म शोले

Buland Dustak

सुशांत के पिता का रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 17 करोड़ निकालने का आरोप

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

अनुराग कश्यप ने कसा तंज, बोले-इस नई कंगना को मैं नहीं जानता

Buland Dustak

आज से नए नियमों के साथ KBC 12 की होगी शुरुआत

Buland Dustak

मनोज पाटिल आत्महत्या मामले में फंसे साहिल खान का विवादों से है पुराना नाता

Buland Dustak