Trell Campaign: जब बात माँ की आती है तो उसे सुपरवुमन ही कहना ठीक होगा। वह कई भूमिकाएं एक साथ निभाती है। फिर चाहे वह गुरू की हो, शिक्षक, गृहिणी, कामकाजी, बजट कंट्रोलर, शैफ और अच्छी दोस्त के साथ न जाने कितनी ही भूमिकाओं की हो, हर भूमिका में माँ परफेक्ट होती हैं।
हर एक का अपनी माँ के साथ नाता बहुत खास होता है और उसका जश्न मनाना व परिवार में एक अन्नपूर्णा, रक्षक और विश्वासपात्र की भूमिका के लिए उनका सम्मान करना बेहद खास पल है और इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए भारत के सबसे बड़े लाइफस्टाइल सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म Trell ने #मॉम्सगोटटैलेंट कैम्पेन चलाया है। 3 मई से 9 मई तक पूरे हफ्ते चलने वाले इस कैम्पेन का उद्देश्य Trell यूजर्स को उनकी माँ की असंख्य प्रतिभाओं में से एक को सामने लाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

मां की किसी भी प्रतिभा को प्रदर्शित करने वाला वीडियो करेंगे अपलोड
इस कैम्पेन के एक हिस्से के रूप में प्लेटफॉर्म एक प्रतियोगिता भी आयोजित कर रहा है, जहां यूजर्स अपने वीडियो अपलोड करेंगे जो उनकी मां की किसी भी प्रतिभा / गुण को प्रदर्शित करने वाला होगा। फिर वीडियो को उनके Trell प्रोफाइल और पर्सनल सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करना होगा, जिसे #MomsGotTalent के साथ @trell.community के साथ टैग करना होगा। इसमें एक विजेता को अगला बड़ा ट्रेलर बनने का मौका मिलेगा और टॉप-3 विजेताओं को ट्रेल Trellशॉप गिफ्ट हैम्पर भी मिलेगा।
मम्मी क्रिएटर शिफा मर्चेंट एक ट्रैवलर मम्मी हैं और वह इसी विषय पर वीडियो बनाती रही हैं। महामारी के दौरान वह भी एक माँ बनी हैं। इससे उन्होंने क्या सीखा, यह अपने वीडियो में बताएंगी। वहीं श्रीमा राय और सिमोन खंबाटा अपनी इनफ्लुएंसर यात्रा पर साथ लेकर चलेंगी। तमिल क्रिएटर स्वेता राव और मोनिका प्रेमकुमार क्रमशः बताएंगी कि माँ और बेटी के आउटफिट कैसे होने चाहिए और माँ और बेटी को वर्कआउट कैसे मैच करना चाहिए।
Trell के क्रिएटर्स मदर्स डे पर करवाएंगे QI Session
Trell के क्रिएटर्स मदर्स डे पर अपनी माँ को भी कंटेंट डेडिकेट करने वाले हैं। हैप्पीनेस कोच क्लिस वर्गीस उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगी जो हम भारतीय माताओं से सीखते हैं। गीतिका चक्रवर्ती अपनी माँ के पुराने लुक को रीक्रिएट करेंगी। रोहिल जेठमलानी अपनी माँ से क्यूआई करवाएंगे, जिससे ताई ची निकला है। जिया कश्यप स्किनकेयर रुटीन साझा करेंगी जो उन्होंने अपनी माँ से सीखा है। शिल्पी साहा अपनी दिवंगत माँ के पुराने लुक्स को रीक्रिएट करेंगी। नित्या नरेश अपनी माँ के साथ उनके पसंदीदा गीतों पर झूमेंगी।
हिंदी क्रिएटर शिल्पी गुप्ता और रिद्धि जैन बताएंगी कि माँ का श्रृंगार कैसे करें और माँ की पुरानी साड़ियों का फिर से इस्तेमाल कैसे करें ताकि उसे नया अंदाज दिया जा सकें। बंगाली क्रिएटर दीपान्विता बेरा और प्रियंका बैन विशेष मॉम एंड डॉटर वर्कआउट और मॉम एंड डॉटर स्किन केयर रुटीन शेयर करेंगी। अपनी रचनाओं को साझा करने से क्रिएटर भी यूजर्स के साथ जुड़ेंगी और उन्हें इस बारे में विचार देंगी कि वे मदर्स डे कैसे मना सकते हैं।
अभी भले ही समय अच्छा न चल रहा हो, लेकिन मूल मल्टीटास्कर- माँ को Trell के #MomsGotTalent के साथ कुछ मजेदार और यादगार क्षणों को साझा करके इस पल का आनंंद तो उठाया ही जा सकता है।
Also Read: महिला दिवस: साहस और स्नेह का मिला जुला स्वरूप है औरत