19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज डेट तय हो गई हैं। यह फिल्म इसी साल 19 नवम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।

तरण ने लिखा-‘कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म भूलभूलैया 2 इस साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशक अनीस बज्मी कर हैं। इस फिल्म को  भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस करेंगे ।’

कार्तिक कियारा के साथ नज़र आएंगे राजपाल यादव

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू के अलावा भूलभूलैया 2 में राजपाल यादव और गोविंद नामदेव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले  31 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन देश में बढ़ते कोरोना महामारी के मामलों के देखते हुए फिल्म की शूटिंग को पूरा नहीं किया जा सका। वहीं अब निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए फिल्म को इसी साल 19 नवम्बर को रिलीज करने का फैसला लिया हैं।

‘भूल भुलैया 2’ साल 2007 में आई हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ की सीक्वेल है। अक्षय कुमार, विद्या बालन और शायनी आहूजा अभिनीत इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। फिल्म ‘भूल भुलैया’ 1993 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथु’ की रीमेक थी। 

वहीं कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। जबकि फिल्म को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Related posts

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Buland Dustak

लता मंगेशकर: संघर्ष की कलम से लिखा बुलंदियों का गीत

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर संजय राउत ने कही ये बात

Buland Dustak

नहीं रहे दिलीप कुमार, ऐसा था युसूफ खान से ट्रेजडी किंग बनने का सफर

Buland Dustak

बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

Buland Dustak

65 साल के हुए सतीश कौशिक, फिल्म ‘मासूम’ से की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak