19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

91वें जन्मदिन पर लता मंगेशकर की कुछ अनसुनी बातें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर 28 सितम्बर को 91 वर्ष की हो गई हैं। इतने वर्षों में कोई भी गायिका लता जी के शिखर को नहीं छू पाई हैं। उनका जन्म पंडित दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती के घर 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। देश-दुनिया में उनके चाहने वाले करोड़ों प्रशंसक उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामानएं दी हैं। आइए जानते हैं लता मंगेशकर की कुछ अनसुनी बातें, जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी।

लता मंगेशकर
कुछ अनसुनी बातें
  • लता जी का पहला नाम हेमा था, लेकिन उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर के एक नाटक ‘भावबंधन’ में एक चरित्र लतिका से प्रभावित होकर उनका नाम लता कर दिया गया।
  • लता को पांच वर्ष की आयु में पहली बार एक नाटक में अभिनय करने का अवसर मिला। शुरुआत अवश्य अभिनय से हुई, लेकिन उनकी दिलचस्पी संगीत में ही थी।
  • स्वर कोकिला के पिता दीनानाथ मंगेशकर ने उनको तब से संगीत सिखाना शुरू किया, जब वे पांच साल की थी।
  • वर्ष 1942 में इनके पिता का निधन हो गया। 1942 में लता ने एक मराठी फिल्म ‘किटी हासल’ में एक गाना ‘नाचूं या गड़े’ गाया था, लेकिन बाद में इस गाना को फिल्म से निकाल दिया था। उसके बाद कुछ लोगों ने लता को यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि उनकी आवाज पतली है।
  • लता को पहली बार मंच पर गाने के लिए 25 रुपये मिले थे। उन्होने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था।
  • लता ने अपने माता-पिता से किए गए वादे को जीवन भर निभाया। उन्होंने अपने भाई बहन की जिंदगी बनाने के लिए ताउम्र शादी नहीं किया।
  • इतिहास की सर्वाधिक गाना गाने वाली कलाकार के रूप में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 1974 में ही दर्ज हो गया था।
  • लता मंगेशकर ने अपने सात दशक के करियर में कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। उनको दादा साहेब फाल्के, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और तीन नेशनल अवॉर्ड्स सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया है।
  • लता मंगेशकर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को अपना भाई मानती हैं। तलत महमूद, मुकेश और मदन मोहन रक्षाबंधन पर उनसे राखी बंधवाते थे। दिलीप कुमार अभी 97 वर्ष के हैं।
  • हिंदी सिनेमा के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ओपी नैयर के साथ लता मंगेशकर ने कभी काम नहीं किया। एक बार मध्यप्रदेश सरकार ने नैय्यर को लता मंगेशकर अवॉर्ड देने की घोषणा की तो नैय्यर ने उसे लेने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें: शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

Related posts

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

Buland Dustak

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

अनुपम और किरण खेर ने दी एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई

Buland Dustak

सुशांत मामले में श्वेता सिंह कृति ने जताया CBI पर भरोसा

Buland Dustak

वायुसेना ​को अनिल कपूर​ की फिल्म पर आपत्ति, सीन ​हटाने को कहा ​

Buland Dustak