19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत मामले में श्वेता सिंह कृति ने जताया CBI पर भरोसा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को साढ़े तीन माह बीत चुके हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में ड्रग्स एंगल सामने के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इसके बावजूद यह सच सामने नहीं आया कि सुशांत ने सुसाइड किया या उनका मर्डर हुआ और न इसके पीछे की वजह सामने आई। वहीं सुशांत के परिवार के साथ-साथ उनके तमाम चाहने वाले उनके लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। श्वेता

श्वेता सिंह सुशांत सिंह राजपूत

फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने ट्वीट कर सीबीआई पर भरोसा जताते हुए इशारा किया है कि सच जल्द ही सामने आएगा।श्वेता सिंह कृति ने ट्वीट किया-‘हमें सीबीआई पर भरोसा है, हम सच से बस इंच भर दूर हैं! आने वाले दिन अहम है… हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। बहुत आशावान हूं। मुझे पता है कि ईश्वर जरूर हमारे साथ हैं। हम इसे #रिवोल्यूशनफॉरएसएसआर कह रहे हैं क्या आप हमारे साथ हैं?’

श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन कर रहे हैं। सुशांत सुसाइड मामले की जांच सीबीआई के हाथों में सौंपे जाने के बाद से सभी को उम्मीद हैं कि सच जल्द ही सामने आएगा और सुशांत को इन्साफ मिलेगा। इस मामले की जांच जारी है। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में सुसाइड कर ली थी।

यह भी पढ़ें: दिल को छू लेने वाला है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

Related posts

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में कई फिल्म हस्तियों की बढ़ेगी मुसीबत, 30 मोबाइल का डाटा रिकवर

Buland Dustak

मिर्जापुर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को प्रीमियर

Buland Dustak

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak

साल 2021 और 2022 में कौन-कौन सी फिल्म होंगी रिलीज, ये रही पूरी लिस्ट

Buland Dustak

JIFF 2021 : 15 से 19 तक OTT पर मुफ्त होगा 266 फिल्मों का प्रदर्शन

Buland Dustak

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

Buland Dustak