19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

रानी मुखर्जी ने बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ से की थी करियर की शुरुआत

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने शानदार और सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है। 21 मार्च, 1978 को बंगाली परिवार में जन्मी रानी मुखर्जी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राम मुखर्जी निर्देशक थे और मां कृष्णा मुखर्जी गायिका।

Rani Mukerji ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996  में आई फिल्म ‘बियेर फूल‘ से की थी। यह एक बंगाली फिल्म थी और इसका निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था। इसके बाद रानी ने बॉलीवुड का रुख किया। साल 1996 में ही रानी को बॉलीवुड की फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात‘ में अभिनय करने का अवसर मिला, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद रानी को साल 1998 में आई फिल्म ‘गुलाम’ में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में अभिनय करने का मौका मिला।

रानी मुखर्जी

इस फिल्म का एक गाना ‘आती क्या खंडाला’ से Rani Mukerji इंडस्ट्री में ‘खंडाला गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गई। इसके साथ ही इस फिल्म में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया। उसी साल रानी मुखर्जी की एक और फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था ‘कुछ कुछ होता है’।

‘कुछ कुछ होता है’ से मिली रानी को बड़ी सफलता

करण जोहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद रानी का फिल्मी करियर चल पड़ा और उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। रानी की प्रमुख फिल्मों में हे राम, नायक: द रीयल हीरो, साथिया, चलते चलते, हम तुम, वीर-जारा, युवा, ब्लैक, बंटी और बबली, नो वन किल्ड जेसिका, मर्दानी, हिचकी आदि शामिल हैं।

रानी मुखर्जी आखिरी बार साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 2’ में नजर आईं थी। फिल्मों में अभिनय के अलावा रानी सामजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। रानी मुखर्जी के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 21 अप्रैल, 2014 को शादी कर ली।

रानी और आदित्य की एक बेटी है, जिसका नाम आदिरा हैं। रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म ‘बंटी और बबली 2‘ में सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। यह फिल्म इसी साल 23 अप्रैल को रिलीज होगी।

पढ़ें: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महज 8 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Related posts

करिश्मा और करीना ने पिता रणधीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

Buland Dustak

टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में आयुष्मान खुराना

Buland Dustak

शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

‘चेहरे’ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर जारी, रिया चक्रवर्ती भी आईं नजर

Buland Dustak

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

Buland Dustak