19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

बॉलीवुड में ‘मुन्नाभाई‘ के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई, 1959 को मुंबई में हुआ था। संजय दत्त बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त एवं नरगिस के पुत्र हैं। इनका पूरा नाम संजय बलराज दत्त है।

संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार साल 1971 में आई फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ से की थी। उस समय संजय मात्र 12 साल के थे। इस फिल्म का निर्देशन एवं निर्माण उनके पिता सुनील दत्त ने किया था।

संजय दत्त

इस फिल्म में संजय को अपने पिता सुनील दत्त के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान, विनोद खन्ना, राखी आदि के साथ अभिनय करने का मौका मिला था।इस फिल्म के बाद संजय दत्त लम्बे समय तक फिल्मों से दूर अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहे।

लगभग 10 साल बाद उन्होंने साल 1981 में आई फिल्म रॉकी से बतौर मुख्य अभिनेता बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म की रिलीज से पहले इनकी मां नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था।

Also Read: नरगिस दत्त की 40वीं पुण्यतिथि पर बेटे संजय दत्त ने शेयर की तस्वीर

मां नरगिस दत्त के गुज़र जाने से बुरी तरह टूट गए थे संजू

संजू बाबा अपनी मां के बहुत करीब थे और उनके निधन से वह बुरी तरह टूट गए। वहीं उनकी निजी जीवन में कई उतार चढ़ाव रहे हैं। मुंबई में 1993 में बम विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिससे संजय को एक बड़ा झटका लगा।

1993 मुंबई बम धमाकों के मामले की सुनवाई विशेष टाडा अदालत में 30 जून 1995 को शुरू हुई। करीब 12 साल बाद 18 मई 2007 को इस मामले की सुनवाई खत्म हुई। संजय दत्त टाडा के आरोपों से तो बरी हो गए, लेकिन उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत 6 साल की सजा सुनाई गई थी।

आर्म्स एक्ट के तहत सजा काटने के बाद संजय 25 फरवरी 2016 को बाहर आ गए थे। संजय के इस बुरे वक्त में उनकी पत्नी मान्यता ने उनका साथ दिया और परिवार की जिम्मेदारी संभाली। वहीं संजय दत्त ने भी जिंदगी में इतनी परेशानियों के बावजूद हार नहीं मानी और बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी।

Sanjay Dutt Films
संजय दत्त ने हर तरह का किरदार निभाकर लोगों के दिलों को जीता

अभिनेता ने अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों में अपने लिए पनपे नफरत को प्यार में बदला और हर तरह का किरदार को शानदार तरीके से निभाकर लोगों के दिलों को जीता। इनकी प्रमुख फिल्मों में नाम, दो कैदी, खलनायक, विजेता, दुश्मन, दाग: द फायर, हसीना मान जाएगी, खूबसूरत, मुन्ना भाई एमबीबीएस, परिणीता, शादी नंबर वन, लगे रहो मुन्ना भाई, जिला गाजियाबाद, प्रस्थानम आदि शामिल हैं।

Sanjay Dutt ने 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी त्रिशला है। ऋचा का ब्रेन ट्यूमर से साल 1996 में निधन हो गया। ऋचा शर्मा के निधन के बाद उनकी बेटी त्रिशला अपने नाना नानी के पास यूएस चली गई।

साल 1998 में संजय ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद संजय ने साल 2008 में मान्यता से शादी की थी।

21 अक्टूबर 2010 को वे जुड़वा बच्चों के पिता बने और उनके बेटे का नाम शहरान और लड़की का नाम इकरा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इण्डिया, केजीएफ चैप्टर 2, शमशेरा और पृथ्वीराज में नजर आएंगे।

Related posts

आज रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

Buland Dustak

शिल्पा शेट्टी- बॉलीवुड में फिटनेस और खूबसूरती के लिए हैं मशहूर

Buland Dustak

‘चेहरे’ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर जारी, रिया चक्रवर्ती भी आईं नजर

Buland Dustak

‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर जारी, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म

Buland Dustak

रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं दिग्गज गायक उदित नारायण

Buland Dustak

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Buland Dustak