19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट: खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड शीर्ष पर, भारत 139वें नंबर पर

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में भारत की खुशियों को ग्रहण लगा है। ताजा वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट की सूची में जहां फिनलैंड शीर्ष पर है, वहीं भारत का स्थान 149 देशों में 139वां है। कोरोना का खौफ, मौत, लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के दौर में पिछला साल देशवासियों के लिए हताशा भरा रहा है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क ने जारी किया है। इस रिपोर्ट में कोविड-19 और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर खासा ध्यान दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत को 139वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2019 में भारत 140वें पायदान पर था।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार भारत के लिए सर्वे नमूने लेने के लिए लोगों से फोन पर बात की गई। फोन के मुकाबले आमने-सामने बैठकर जवाब देने वालों की संख्या कम थी। फिनलैंड दुनिया के प्रसन्न देशों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद आइसलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, जर्मनी और नार्वे का स्थान है।

रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 105वें पायदान पर है, जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 101वें एवं 84वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक नाखुश हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे (148वें), रवांडा (147वें), बोत्सवाना(146) और लेसोथो (145वां) स्थान पर  है। इस सूची में अमेरिका को 19वां स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें: डाटा के इस्तेमाल और इसके दुरुपयोग को रोकने के नियम तय करेगी सरकार

Related posts

अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद का असर, कच्चे तेल की कीमत में दिखी तेजी

Buland Dustak

इजराइल में क्यों देनी पड़ रही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज

Buland Dustak

जापान की संसद ने Fumio Kishida को चुना नया प्रधानमंत्री

Buland Dustak

सात माह की यात्रा के बाद नासा का मार्स रोवर पर्सिवेरेंस मंगल ग्रह पर पहुंचा

Buland Dustak

सऊदी अरब ने की हज-2021 की घोषणा, 60 हजार लोगों की अनुमति

Buland Dustak

अमेरिका में उड़ने वाली कार को मिली मंजूरी, घर में हो जाएगी पार्किंग

Buland Dustak