19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘ए फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया’ का पोस्टर जारी-अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों को एक सरप्राइज दिया है। दरअसल उन्होंने ट्विटर पे एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें वह दिग्गज अभिनेता कुलभूषण खरबंदा के साथ दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने ‘मेड इन इंडिया’ प्रोजेक्ट का पहला पोस्टर जारी किया। अभिनेता इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करेंगे कि भारत का कारोबार किस तरह से बदलेगा।

अक्षय ने बुधवार को ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-‘भारत में जिस तरह से व्यापार होता है वह बदलने वाला है। अब बिजनेस होगा स्मार्ट। आपकी स्क्रींस पर कल 11.30 बजे आ रहा है।’ साथ ही अक्षय ने हैशटैग मेड इन इंडिया लगाया। 

कुलभूषण खरबंदा के साथ काफी खुश दिखे अक्षय कुमार

पोस्टर पर ऊपर लिखा है-‘ए फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया’। साथ ही नीचे लिखा है-‘पापा चले हरिद्वार, बेटा बांटे पगार।’ पोस्टर में अक्षय कुमार और कुलभूषण खरबंदा काफी खुश दिख रहे हैं। अक्षय कुमार मोबाइल देख रहे हैं। अभिनेता कल रिलीज होने वाली अपनी नई मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार है।

अक्षय ने मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों में उत्तर प्रदेश में फिल्मसिटी को लेकर चर्चा हुई।वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ हाल में ओटीटी प्लॉटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज हुई है।

अभिनेता अक्षय कुमार कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं जिसमें ‘सूर्यवंशी’, ‘बेलबॉटम’, ‘बच्चन पांडे’, ‘पृथ्वीराज’, ‘अतरंगी रे’ और ‘रक्षा बंधन’ शामिल हैं।

सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज फिल्म ‘गुड न्यूज’ 2019 है, जो 2019 में आई थी। वहीं कुलभूषण खरबंदा ने फिल्ममेकर मीरा नायर की वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ के एक एपिसोड में एपीयरेंस दी थी। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई थी।

यह भी पढ़ें: आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट

Related posts

8 जनवरी से शुरू कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार और मुंबई पुलिस में खींचतान

Buland Dustak

आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट

Buland Dustak

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल पर शाहरुख और काजोल ने ट्विटर पर बदला नाम

Buland Dustak

श्रद्धा कपूर बर्थडे: 34 साल की हुईं श्रद्धा, जानें उनका फिल्मी करियर

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

Buland Dustak