19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

8 जनवरी से शुरू कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

-शाहरुख खान वर्चुअल माध्यम से करेंगे कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन

कोलकाता: कोविड-19 संकट के बावजूद इस बार राजधानी कोलकाता में 26 वां अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता फिल्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि 26वां कोलकाता फिल्म फेस्टिवल 8 जनवरी से शुरू होगा। सीएम ने बताया कि 8 से 15 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले 26वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में 131 फिल्में दिखायी जायेंगी।

8 जनवरी से हो रहा कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

बुधवार ममता बनर्जी ने ट्वीट में लिखा, “8 जनवरी को शाहरूख खान वर्चुअल माध्यम से कोलकाता फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। फिलहाल कोरोना महामारी चल रही है। हम इस पर विजय हासिल करेंगे, लेकिन शो जारी रहना चाहिए। हम लोग छोटे स्तर पर कोलकाता फिल्म महोत्सव 2021 का आयोजन कर रहे हैं। हमें खुशी है कि मेरे भाई शाहरूख खान वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।” 

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपुर संसार’ की ‘स्क्रीनिंग’ की जाएगी। 7 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत दो दिग्गजों- सत्यजीत रे और सौमित्र चटर्जी को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। महोत्सव के दौरान कुल 131 फिल्में शहर के विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी, जिनमें नंदन और रवींद्र सदन भी शामिल हैं। इन फिल्मों में फीचर, लघु फिल्में और वृत्तचित्र शामिल होंगे।

JIFF 2021 : 15 से 19 तक OTT पर मुफ्त होगा 266 फिल्मों का प्रदर्शन

Related posts

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल में की थी सिंगिंग की शुरुआत

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Buland Dustak

कविता कृष्णमूर्ति : देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं कविता की आवाज के दीवाने

Buland Dustak

रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं दिग्गज गायक उदित नारायण

Buland Dustak

‘ए फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया’ का पोस्टर जारी-अक्षय कुमार

Buland Dustak