19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

मुंबई: हिंदी सिने जगत की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का रविवार दोपहर 12 बजे कोलाबा में निधन हो गया। सत्तर के दशक में अपनी खूबसूरत अदाओं से दर्शकों के दिलों में तहलका मचाने वालीं शशिकला (शशिकला जावलकर) का जन्म सोलापुर के मराठी परिवार में 4 अगस्त, 1932 को हुआ था। उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया। फिलहाल वह लंबे समय से सिनेमा की दुनिया से दूर थीं। शशिकला की जिंदगी काफी-उतार चढ़ाव भरी रही। उन्होंने नायिका के साथ खलनायिका की भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ी।

shashikala-actress

कहा तो यहां तक जाता है कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले लोगों के घरों में नौकरानी का काम किया। काफी संघर्ष के बाद उन्हें सिल्वर स्क्रीन में हाथ आजमाने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म जीनत (1945) है। इसे नूरजहां के पति शौकत रिजवी ने बनाया था। इसमें उन्हें 25 रुपये मेहनताना मिला था।

पति से अलग होने के बाद भी इंडस्ट्री में बनाये रखी अपनी जगह

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कामयाबी की बुलंदी के दौरान उन्होंने अभिनेता केएल सहगल के रिश्तेदार ओम प्रकाश सहगल से शादी की। दोनों का कुछ वक्त अच्छा गुजरा। इस दौरान शशिकला ने दो बेटियों को जन्म दिया। कुछ समय बाद पति-पत्नी की मंजिलें अलग हो गईं। शशिकला ने ‘तीन बत्ती चार रास्ता’, ‘हमजोली’, ‘सरगम’, ‘चोरी चोरी’, ‘नीलकमल’ और ‘अनुपमा’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। वह चर्चित धारावाहिक ‘सोन परी‘ में फ्रूटी की दादी की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं।

शशिकला

इसके अलावा टीवी शो ‘जीना इसी का नाम है’ में भी नजर आई थीं। 2007 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें वी शांताराम पुरस्कार में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिल चुका है। उन्हें ‘डाकू’, ‘रास्ता’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए भी याद किया जाता है। वह  प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और सलमान खान की ‘मुझसे शादी करोगी’ फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी कुछ अन्य फिल्मों में आई मिलन की बेला, गुमरा, सुजाता और आरती शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Thalaivi Trailer लांच के दौरान भावुक हुईं कंगना के छलके आंसू

Related posts

कभी हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया

Buland Dustak

सुशांत के पिता का रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 17 करोड़ निकालने का आरोप

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष : दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी

Buland Dustak

सोशल मीडिया व OTT प्लेटफार्म के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Buland Dustak