19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Bird Flu का बढ़ता कैहर, मप्र में अब तक 400 कौओं की मृत्यु

मध्यप्रदेश के इंदौर, मंदसौर और आगर जिलों में कौओं में bird flu की पुष्टि हुई है, जबकि उज्जैन, सीहोर, देवास, गुना, शाजापुर, खरगोन और नीमच जिलों में कौओं की मृत्यु होने पर सैम्पल एकत्र कर रोकथाम की कार्रवाई की गई है। इन जिलों से सैम्पल भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाकर रोग पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रदेश में अब तक लगभग 400 कौओं की मृत्यु की सूचना मिली है।

Bird Flu effect

जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने मंगलवार शाम को बताया कि पशुपालन विभाग के अनुसार मुर्गियों में bird flu वायरस H5N8 अभी तक नहीं पाया गया है। चिकन तथा अण्डों आदि को अच्छी तरह पकाकर उपयोग किया जा सकता है। इनसे मानव स्वास्थ्य को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्रदेश में इस flu की स्थिति से भारत सरकार को प्रतिदिन अवगत कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा bird flu वाले जिलों में कलेक्टर्स के मार्गदर्शन में पशुपालन, वन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय निकायों के समन्वित प्रयासों से तत्काल रोग नियंत्रण, सैम्पल एकत्रीकरण, डिसइन्फेक्शन, डिस्पोजल आदि की कार्रवाई की गई है। सभी जिलों को भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार कार्रवाई करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।

राज्य पशु रोग अनुसंधान

राज्य पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल के माध्यम से जिलों से समन्वय कर तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संदिग्ध नमूने भोपाल स्थित भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (NISHAD) को नियमित भेजे जा रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा जन-जागरूकता के लिये कुक्कुट-पालकों और संबंधित व्यवसाईयों के बचाव के लिये आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

प्रदेश के सभी जिलों में पशुपालन विभाग के अमले द्वारा जन-जागरूकता के साथ पूर्ण सतर्कता और सावधानी रखी जा रही है। कौओं, मुर्गियों अथवा अन्य पक्षियों में बीमारी या अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना मिलते ही तत्काल सैम्पल भोपाल लैब भेजे जा रहे हैं। संक्रमित स्थान को स्थानीय निकाय के सहयोग से तुरंत सेनेटाइज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रमेश पोखरियाल व स्मृति ईरानी ने ‘टॉयकैथॉन 2021’ का किया उद्घाटन

Related posts

शंघाई सहयोग संगठन: SCO देशों के सैन्य शांति मिशन अभ्यास का समापन

Buland Dustak

हत्या के आरोप में पहलवान सुशील कुमार पर लग सकता है मकोका

Buland Dustak

संयुक्त राष्ट्र में मोदी ने आतंकवाद को हथियार बनाने के प्रति किया आगाह

Buland Dustak

ई मतदाता पहचान पत्र और डिजिटल रेडियो सेवा का होगा शुभारंभ

Buland Dustak

प्रकाश श्रीवास्तव ने ली कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Buland Dustak

हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव: हरियाणा में निवेश की भरपूर संभावनाएं

Buland Dustak