19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल में की थी सिंगिंग की शुरुआत

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी गायिकी से लाखों दिलों को जीतने वाली सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त, 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम निधि चौहान था जिसे बाद में कल्याणजी वीरजी शाह ने बदलकर सुनिधि चौहान करने की सलाह दी थी जिसके बाद निधि बन गई सुनिधि।

गायिकी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी सुनिधि ने महज चार साल की उम्र में सिंगिंग पर आधारित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उस समय सुनिधि की प्रतिभा को एक टीवी एंकर तबस्सुम ने पहचाना और उनके माता-पिता को मुंबई आने का न्योता दिया।

सुनिधि चौहान

इसके बाद 11 साल की उम्र में सुनिधि अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गईं। तब तबस्सुम ने सुनिधि को कल्याणजी वीरजी शाह और आनंदजी वीरजी शाह से मिलवाया। सुनिधि कल्याणजी की अकादमी में काम करने लगी और कुछ वर्षों में वह अपने लिटिल वंडर्स मंडली में एक प्रमुख गायिका बन गईं।

1996 में दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में सुनिधि ने भाग लिया था। सुनिधि ने ये प्रतियोगिता जीती और लता मंगेशकर से ट्रॉफी ली। सुनिधि की आवाज को म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव ने सुना और साल 1996 में आई फिल्म ‘शस्त्र’ में गाना ‘लड़की दीवानी देखो’ गाने का मौका दिया।

इस गाने को आदेश श्रीवास्तव ने कम्पोज किया था। इस तरह से सुनिधि ने बॉलीवुड में इंट्री कर ली थी। इसके बाद सुनिधि को बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला, लेकिन उन्हें असली सफलता 1999 में आई फिल्म ‘मस्त’ के गाने ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ से मिली। यह गाना उस समय जबरदस्त हिट हुआ और सुनिधि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं।

सुनिधि चौहान ने बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने

इसके बाद सुनिधि ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, नेपाली और उर्दू में भी अपनी गायिकी की छाप छोड़ी। सुनिधि चौहान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब भी सक्रिय हैं।

Also Read: Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

उनके द्वारा गाए कुछ प्रमुख गानों में पास बुलाती है (जानवर), महबूब मेरे (फिजा), धूम मचाले (धूम), गोरी-गोरी (मैं हूं ना), मीठी मीठी बातें (आप की खातिर), डिस्कोवाले खिसको (दिल बोले हड़िप्पा), रात के ढाई बजे (कमीने), उड़ता तीतर (सांड की आंख), मसखरी (दिल बेचारा), रानी हिंदुस्तानी (शकुंतला देवी) आदि शामिल हैं।

सुनिधि फिल्मों में गाना गाने के अलावा कई रियलिटी शोज की जज भी रह चुकी हैं, जिनमें इंडियन आइडल 5 और 6 भी शामिल हैं। सुनिधि चौहान की पहली शादी मात्र 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और साल 2003 में दोनों अलग हो गए। सुनिधि ने 2012 में अपने दोस्त और संगीत निर्देशक हितेश सोनिक से की है। उनका एक बेटा तेग सोनिक है।

Related posts

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कृति के सपोर्ट में आई अंकिता लोखंडे

Buland Dustak

आज रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

Buland Dustak

दिल को छू लेने वाला है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

Buland Dustak

‘Billboard Music Award 2021’ में ‘द वीकेंड’ ने जीते 10 अवॉर्ड

Buland Dustak