19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली, 23 फरवरी उपुल थरंगा

श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ट्वीटर के जरिये संन्यास की घोषणा की। 

उपुल थरंगा ने ट्वीट किया, “सभी अच्छी चीज का अंत होता है। मुझे लगता है कि लगभग 15 साल लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का यह सही समय है। मैं श्रीलंका क्रिकेट का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास बनाए रखा है। वहीं मेरे अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ रहने के लिए फैन्स का आभारी हूँ।”

उपुल थरंगा

साल 2005 में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले थरंगा ने अपना आखिरी मैच मार्च 2019 में एकदिवसीय के रूप में खेला था। थरंगा श्रीलंका की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

थरंगा ने श्रीलंका की ओर से 235 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.74 की औसत से 6,951 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 15 शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए हैं। दूसरी तरफ थरंगा ने 31 टेस्ट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है और लगभग 32 की औसत से 1,754 रन बनाए हैं। इनके आलावा उन्होंने 26 टी-20 में 47 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 407 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

Related posts

मैरी कॉम सहित 10 मुक्केबाज ओलंपिक के लिए महिला शिविर में होंगी शामिल

Buland Dustak

मिताली राज बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज

Buland Dustak

रूबिना फ्रांसिस ने Para World Cup निशानेबाजी में रचा इतिहास

Buland Dustak

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड

Buland Dustak

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Buland Dustak