19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया है, जिसके बाद कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

कंगना रनौत ने अपने पिता से बिगड़े हुए रिश्ते को लेकर बात की है और बताया है कि कैसे उनके और उनके पिता के बीच के रिश्ते समाप्ति के कगार पर आ गए थे। अपने पिता से बिगड़ने वाली घटना का जिक्र करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट किये। कंगना रनौत ट्रोल

कंगना रनौत

अपने पहले ट्वीट में कंगना ने लिखा- ‘मेरे पिता के पास लाइसेंसी राइफल और बंदूकें थीं, बचपन के दिनों में वह डांटते नहीं थे बल्कि दहाड़ते थे, जिससे मेरी पसलियां तक कांप जाती थीं। जवानी के दिनों में वह कॉलेज में गैंगवॉर के लिए फेमस थे, जिसकी वजह से उन्हें गुंडे की पहचान मिली थी। मैं 15 साल की उम्र में उनसे लड़ी थी और घर छोड़ दिया था और 15 साल की उम्र में पहली बागी राजपूत महिला बन गई थी।’

इसके बाद कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा- ‘यह चिल्लर इंडस्ट्री सोचती है कि सफलता मेरे दिमाग पर चढ़ गई है और वे मुझे ठीक कर सकते हैं, मैं हमेशा से बागी थी, बस सफल होने के बाद मेरी आवाज बुलंद हो गई है और आज मैं राष्ट्र की सबसे अहम आवाज हूं। इतिहास गवाह है जिसने मुझे सुधारने की कोशिश की मैंने उसे सुधार दिया।’

पापा बनाना चाहते थे दुनिया का सबसे अच्छा ‘डॉक्टर’

कंगना ने अपने अगले ट्वीट में अपने पिता की एक थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-‘मेरे पापा मुझे दुनिया का सबसे अच्छा डॉक्टर बनाना चाहते थे। उन्हें लगता था कि बेस्ट इंस्टिट्यूशंस में पढ़ाकर वह क्रांतिकारी पिता बन रहे हैं। जब मैंने स्कूल जाने से मना किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की, मैंने उनका हाथ पकड़ लिया और कहा, अगर आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी पलटकर थप्पड़ मारूंगी।’

कंगना ने आगे लिखा- ‘यह हमारे रिश्ते का अंत था, उनकी आंखों में कुछ बदला, उन्होंने मुझे देखा फिर मेरी मां को देखा और कमरे से चले गए, मुझे पता था कि मैंने लाइन पार कर दी है और उन्हें कभी वापस नहीं पा सकी लेकिन आप सोच सकते हैं कि बेड़ियां तोड़ने के लिए मैं किस हद तक जा सकती हूं, कोई मुझे बांधकर नहीं रख सकता।’

अपने इन ट्वीट्स की वजह से कंगना एक बार फिर चर्चा में आ गई है और पिता को पलटकर थप्पड़ मारने वाली बात को लेकर अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है और जमकर ट्रोल हो रही हैं।


यह भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग लिए सात फेरे, शेयर कीं शादी की तस्वीरें

Related posts

‘बुर्ज खलीफा’ का टीजर आउट, कल रिलीज होगा ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ का सॉन्ग

Buland Dustak

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

Buland Dustak

दिवंगत अभिनेता Rajiv Kapoor का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: अनुपम खेर ने 29 साल की उम्र में पर्दे पर निभाया था बुजुर्ग का किरदार

Buland Dustak

‘ए फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया’ का पोस्टर जारी-अक्षय कुमार

Buland Dustak

राजेश खन्ना को याद कर भावुक हुई बेटी ट्विंकल खन्ना, शेयर की तस्वीर

Buland Dustak