19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

अब सिर्फ यादों में सिद्धार्थ शुक्ला, निधन से शोक में डूबी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन की खबर ने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई सदमे है। हर किसी के लिए ये यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सिद्धार्थ अब नहीं रहे। मनोरंजन जगह की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये सिद्धार्थ शुक्ला को श्रंद्धाजलि दे रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार कूपर अस्पताल के डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि बीती रात सिद्धार्थ ने कुछ दवाइयां खाकर सोने चले गए थे। हालांकि, उनके दवाइयां खाने की बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। उनका पोस्टमॉर्टम होगा, उसके बाद ही डॉक्टर कुछ बता पाने की स्थिति में होंगे कि उनकी मौत के पीछे की असल वजह क्या है।

सिद्धार्थ शुक्ला निधन

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर पूरी इंडस्ट्री दे रही है श्रद्धांजलि

अभिनेता अक्षय कुमार ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- ‘सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन इतनी जल्दी इतनी प्रतिभाशाली जिंदगी के चले जाने के बारे में जानकर बहुत दुख होता है। ओम शांति!’

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टूट से गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं आपसे स्वर्ग में मिलने वाला हू्ं भाई…!’

अभिनेता हिमांश कोहली ने लिखा-‘ ‘मैंने अभी जो पढ़ा, उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। यह अविश्वसनीय है। एक व्यक्ति इतना युवा और इतना जीवन से भरा हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला बहुत याद आएंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार, दोस्तों और सभी प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’

सिंगर नेहा कक्कड़ ने ट्वीट किया-”मेरा दिल और दिमाग अभी सुन्न है शांति से रहें सिद्धार्थ शुक्ला !’

निमृत कौर ने ट्वीट किया- ‘स्वर्गीय सिद्धार्थ शुक्ला के प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। बेहद चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर..!’

मनोज मुंतशिर से सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘शायद वो दुनिया इस दुनिया से बेहतर हो जहां तुम चले गए। हमेशा याद रहोगे दोस्त! ॐ शान्ति!’

सपना चौधरी ने ट्वीट करके हुए शोक जताया। उन्होंने लिखा- बालिका वधू सीरियल में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला जी के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने का धैर्य व संबल प्रदान करें।’

Also Read: बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का Cardiac Arrest से निधन
मनोरंजन जगत सिद्धार्थ को कर रही है याद

कपिल शर्मा ने ट्वीट किया – ‘सिद्धार्थ के निधन की खबर हैरान करने वाली है, उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना!’

हिमांशी खुराना ने लिखा- ‘हे भगवान इसपर यकीन करना कठिन, भगवान् उनकी आत्मा को शांति दें।’

जय भानुशाली ने भी सिद्धार्थ के निधन पर दुःख जताया और लिखा – ‘सिद्धार्थ के जाने से सदमे में। बहुत जल्दी चला गया। हमारी आँखों से दूर लेकिन दिल से कभी भी नहीं।’

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट किया- ‘बहुत बुरी खबर। शब्द कम रह जायेंगे इस दुःख को उनके परिवार वालों को झेलने के लिए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। जल्दी चले गए यार।’

अभिनेत्री कृति खरबंदा ने लिखा- ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं, दिल तोड़ने वाली खबर है।’

इन सब के अलावा माधुरी दीक्षित, बिपाशा बासु, मल्लिका शेहरावत, रितेश देशमुख समेत मनोरंजन जगत की तामाम हस्तियां सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुःख व्यक्त कर रही हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिये भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही हैं।

अब सिर्फ यादों में सिद्धार्थ शुक्ला

फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 और बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शोज को जीतकर शोहरत के आसमान को छुआ। वह कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आये। सिद्धार्थ का नाम अक्सर बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ जोड़ा गया।दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी। लेकिन अफ़सोस ये जोड़ी अब दर्शक आगे कभी नहीं देख पाएंगे।

हाल ही में ये जोड़ी डांस दीवाने 3 और बिग बॉस ओटीटी में गेस्ट के रूप में नजर आई थी। सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस खबर से हर कोई सदमे है। उनका निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है। सिद्धार्थ शुक्ला अब बेशक इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने चाहनेवालों के दिलों में वो हमेशा जीवित रहेंगे।

Related posts

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Buland Dustak

आज से नए नियमों के साथ KBC 12 की होगी शुरुआत

Buland Dustak

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार

Buland Dustak

फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत

Buland Dustak

सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Buland Dustak

श्रद्धा कपूर बर्थडे: 34 साल की हुईं श्रद्धा, जानें उनका फिल्मी करियर

Buland Dustak