19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का Cardiac Arrest से निधन

तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुकी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में ‘दादी सा‘ की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

Surekha Sikri

साल 2020 में सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। इसके बाद से वह लगातार बीमार चल रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार सुरेखा दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं।

उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाइयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था। वहीं, आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री का निधन हो गया।

जानें सुरेखा सीकरी की निजी जिन्दगी बारे में

सुरेखा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक थीं। 19 अप्रैल, 1945 को नई दिल्ली में जन्मीं सुरेखा ने उत्तर प्रदेश के अल्मोड़ा और उत्तराखंड के नैनीताल में जिंदगी गुजारी थी। एक्ट्रेस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखी।

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों और हिट सीरियल्स में काम किया। Surekha Sikri ने फेमस सीरियल ‘बालिका वधु‘ में दादी का रोल निभाया था। ये किरदार लोगों के बीच इतना फेमस हुआ कि सुरेखा को लोग ‘दादी सा’ के नाम से पहचानने लगे थे।

यह भी पढ़ें: मेरी कहानी भूलने वाले, तेरा जहाँ आबाद रहे: दिलीप कुमार

सुरेखा सीकरी की कुछ प्रमुख फिल्मों में दिल्लगी, जुबैदा, सरफ़रोश, रेनकोट, तुम-सा नहीं देखा, जो बोले सो निहाल, हमको दीवाना कर गये, देव-डी, बधाई हो, शीर-कोरमा आदि शामिल हैं। इसके अलावा सुरेखा सीकरी टेलीविजन जगत में भी सक्रिय थीं।

उन्होंने बालिका वधु के अलावा कभी-कभी, परदेस में है मेरा दिल, एक था राजा एक थी रानी आदि धारावाहिकों में अभिनय किया था। सुरेखा सीकरी का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है।

सुरेखा सीकरी
मनोरंजन जगत की हस्तियां सुरेखा सीकरी को दे रहे हैं श्रद्धांजलि

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाने वाली सुरेखा सीकरी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है। मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि दे रही हैं।

मनोज बाजपेयी ने अपनी श्रद्धांजलि में लिखा- बेहद दुखद ख़बर। थिएटर और सिनेमा में अपने पीछे कई शानदार परफॉर्मेंसेज छोड़कर बेहतरीन कलाकारों में से एक सुरेखा सीकरी जी गुज़र गयी हैं। उन्हें स्टेज पर देखना एक शानदार अनुभव होता था। थिएटर में उनकी कुछ यादों को मैं कभी नहीं भूलूंगा। महान कला और गरिमामयी व्यक्तित्व।’

पूजा भट्ट ने लिखा -‘ वो कुदरत की ताक़त थीं। इसलिए उन्हें रेस्ट इन पीस के बजाए रेज इन पीस सुरेखा जी लिखना सही होगा, जैसे कि आपने हमारे दौर में धरती पर किया।’

दिव्या दत्ता ने अपने साथ सुरेखा सीकरी की तस्वीर पोस्ट करके लिखा- ‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सुरेखा जी। आप हमेशा यादों में रहेंगी। बहुत बड़ी क्षति है। आपका हुनर बेमिसाल था।’

अभिनेत्री राखी सावंत ने भी सुरेखा सीकरी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘उनकी यादों को भुलाया नहीं जा सकता!’

अभिनेता आशुतोष राणा ने लिखा- ‘अधिकांश अभिनेता अपने किरदारों के रेखा चित्र प्रस्तुत करते हैं किंतु आदरणीय सुरेखा जी यथा नाम तथा गुण थीं, उनके द्वारा अभिनीत किरदार ‘सु-रेखा’ से युक्त होते थे कभी ना धुंधले पड़ने वाले रंगों से भरे हुए। आप सदैव कलाप्रेमियों की स्मृति में विद्यमान रहेंगी। भावभीनी श्रद्धांजलि !’

इन सब के अलावा दीया मिर्ज़ा, अनिरुद्ध दवे, श्रेयस तलपड़े सहित मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि दे रही हैं।

Related posts

मनोज पाटिल आत्महत्या मामले में फंसे साहिल खान का विवादों से है पुराना नाता

Buland Dustak

आज से नए नियमों के साथ KBC 12 की होगी शुरुआत

Buland Dustak

सुशांत के पिता का रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 17 करोड़ निकालने का आरोप

Buland Dustak

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड

Buland Dustak

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

Buland Dustak

सोशल मीडिया व OTT प्लेटफार्म के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Buland Dustak