19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है और उनके तमाम चाहनेवाले सोशल मीडिया के जरिये उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं सुशांत की पहली बरसी पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रिया का दर्द छलक रहा है।

रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सुशांत की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए ये लिखा

रिया ने लिखा- ‘ऐसा कोई पल नहीं है, जहां मुझे यह यकीन हो जाए कि तुम अब यहां नहीं हो। वे कहते हैं कि समय सब कुछ ठीक कर देता है, लेकिन मेरे लिए तो तुम ही समय और मेरे सब कुछ थे। मुझे पता है कि अब तुम मेरे गार्डियन ऐंजल हो। अपनी दूरबीन से चांद से मुझे देख रहे हो और मेरी रक्षा कर रहे हो।’

‘मैं हर दिन तुम्‍हारा इंतजार करती हूं कि तुम आओगे और मुझे ले जाओगे, मैं हर जगह तुम्हें ढूंढ़ती हूं- मुझे पता है कि तुम यहां मेरे साथ हो। यह मुझे हर दिन तोड़ता है, फिर मैं सोचती हूं कि तुम यही कह रहे हो- ‘मैं आपके पास हूँ बेबू।’ और मैं अगले दिन फिर जिंदगी जीना शुरू कर देती हूँ। जब भी मुझे लगता है कि तुम यहां नहीं हो, तो मेरे शरीर में भावनाओं की बाढ़ सी आ जाती है। तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है।’

‘जिंदगी के मायने तुम अपने साथ ले गए। यह खाली जगह कभी नहीं भरी जा सकती। तुम्हारे बिना मैं अभी भी वहीं खड़ी हूँ। मेरे प्यारे सनशाइन बॉय, मैं तुम्हें रोजाना ‘मालपुआ’ देने का और दुनिया की सारी क्वॉन्टम फिजिक्स की किताबें पढ़ने का वादा करती हूं। प्लीज मेरे लिए वापस आ जाओ। मैं तुम्हें मिस करती हूं मेरे बेस्ट फ्रेंड, माय मैन, मेरे प्यार। बेबू और पुटपुट हमेशा।’

Also Read: “Sushant Singh Rajput” का अद्भुत जीवन सफर

सुशांत सिंह के जाने के बाद रिया चक्रवर्ती के हाथ लगी एक बड़ी उपलब्धि

रिया का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। उल्लेखनीय है, पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी ठहराया था। सुशांत केस में इस केस में सुशांत के परिवार ने रिया पर कई आरोप लगाए थे।

वहीं इस केस में ड्रग एंगल से जाँच होने के बाद रिया का नाम सामने आया और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। फिलहाल रिया जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी थी। उन्होंने ‘द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वूमेन 2020‘ की लिस्‍ट में टॉप किया है।

Related posts

45 साल पहले 1975 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी फिल्म शोले

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: अभिनेता विनोद खन्ना का सुपरस्टार से राजनेता बनने तक का सफर

Buland Dustak

सुशांत राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

BMC द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना का ट्वीट: ये मेरे हौसलों का बलात्कार है

Buland Dustak

बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हैं मिथुन चक्रवर्ती

Buland Dustak

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

Buland Dustak