19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

69000 शिक्षक भर्ती: 28 व 29 जून को होगी दस्‍तावेजों की जांच

- एक समय में पांच ही शिक्षकों की होगी काउंसलिंग
- काउंसलिंग के दौरान मास्‍क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन जरूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने अभ्‍यर्थियों को राहत भरी खबर दी है। मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर 69 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों एवं अनुसूचित जनजाति के पूर्व से रिक्त पदों पर एनआईसी द्वारा 26 जून को प्राप्‍त आवंटन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 से 29 जून के मध्‍य अभ्‍यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी और 30 जून को अर्ह अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा।

69000 शिक्षक भर्ती

गुरूवार को उच्‍च स्‍तरीय बैठक के दौरान शिक्षक भर्ती काउंसलिंग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्‍ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग, मास्‍क व सैनिटाइजर के इस्‍तेमाल का सख्‍ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए काउंसलिंग के दौरान एक बार में 5 अभ्‍यर्थियों को अंदर बुलाए जाने की हिदायत अधिकारियों को दी गई है।

Also Read: NCTE का निर्देश शिक्षक भर्ती में बाध्यकारी, महानिदेशक के सर्कुलर पर रोक

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए जनवरी, 2019 में सहायक अध्‍यापक के पद पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान सामान्य श्रेणी व अनुसूचति जाति के पद खाली रह गए थे।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ मास्‍क और सैनिटाइजर का इस्‍तेमाल अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाए। सरकार परिषदीय स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए लगातार शिक्षकों की भर्ती कर रही है ताकि छात्रों को बेहतर हासिल हो सकें। अब तक प्रदेश सरकार 1.25 लाख शिक्षक भर्ती कर चुकी है।

Related posts

Jee Advanced 2021 : 3 अक्टूबर को ढाई लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Buland Dustak

CSAT को सिविल सेवा परीक्षा से अभी हटाने की कोई योजना नहीं

Buland Dustak

14 इंजीनियरिंग कॉलेजों को क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाने की अनुमति

Buland Dustak

QS World University Ranking में 3 भारतीय विश्वविद्यालय शीर्ष -200 पर

Buland Dustak

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित

Buland Dustak

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 18 सितंबर को होगी: धर्मेंद्र प्रधान

Buland Dustak