19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से मशहूर हुए थे रघुबीर यादव

बॉलीवुड के साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार रघुबीर यादव का जन्म 25 जून, 1957 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे रघुबीर यादव को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। समय के साथ संगीत से उनका गहरा लगाव होता गया और वह एक नामी संगीतकार बनने का सपना देखने लगे। अपने इस सपने के बारे में रघुवीर ने जब अपने घर में बताया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद रघुवीर ने बहुत बड़ा कदम उठाया।

रघुबीर यादव

अपने सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए रघुवीर 15 साल की उम्र में घर से भाग गए और एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। नाटक करते करते एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि वह एक्टिंग काफी अच्छा कर सकते हैं। इसके बाद रघुवीर की रुचि अभिनय में बढ़ने लगी और वह इसमें पूरी तरह रम गए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दाखिला लिया और वहां से अपनी शिक्षा पूरी की। साल 1985 में आई प्रदीप कृष्ण निर्देशित फिल्म ‘मैसी साहब’ से रघुबीर यादव ने बॉलीवुड में कदम रखा।

Also Read: अक्षय और वाणी की ‘Bell Bottom’ की रिलीज डेट तय

इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड‘ से सम्मानित किया गया। रघुवीर बॉलीवुड के वह पहले अभिनेता है जिन्हे यह पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इसके बाद रघुवीर कई फिल्मों में अभिनय करते नजर आये। साल 1990 में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा। इस धारावाहिक से वह घर-घर में मशहूर हुए।

चाचा चौधरी से काफी मशहूर हुए रघुबीर यादव

दर्शकों के बीच यह धारावाहिक भी काफी मशहूर हुआ। इस धारावाहिक से रघुबीर यादव ने दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई और लोग उन्हें प्यार से मुंगेरी लाल कहने लगे। इसके बाद वह छोटे पर्दे के ही धारावाहिक ‘हाजी नसरुद्दीन‘ और ‘चाचा चौधरी‘ में भी नजर आये।
रघुबीर यादव ने अब तक पूरे करियर में 2500 शोज किये हैं। उन्होंने थियेटर के साथ-साथ फिल्मों और टेलीविजन जगत में अपने शानदार अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है तो वहीं उन्होंने संगीत की दुनिया में भी वाह वाही लूटी।

Chacha Chaudhary

साल 2010 में आमिर खान निर्मित फिल्म ‘पीपली लाइव‘ में रघुबीर यादव ने अभिनय के साथ अपनी गायकी की भी छाप छोड़ी। इस फिल्म में वह लीड रोल में थे और इस फिल्म का मशहूर गाना ‘सखी सैयां खूब कमात है महंगाई डायन खाये जात है‘ को रघुबीर यादव ने ही गाया और खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा भी रघुवीर ने कई फिल्मों के गीत गाये एवं कम्पोज किये।

रघुबीर यादव की प्रमुख फिल्मों में आसमान से गिरा, बैंडिट क्वीन, दिल से, लगान, डरना मना है, क्लब 60, पीकू, सुई धागा, जैकलीन आई एम कमिंग, संदीप और पिंकी फरार आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘पंचायत’ में भी शानदार भूमिका निभाते नजर आये। वह जल्द ही इस सीरीज के दूसरे पार्ट में भी अभिनय करते नजर आएंगे। रघुबीर यादव की निजी जिंदगी की बात करे तो उन्होंने 1988 में एक्ट्रेस पूर्णिमा से शादी की थी। उनका एक बेटा भी हैं, जिसका नाम अबीर यादव है।

Related posts

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल में की थी सिंगिंग की शुरुआत

Buland Dustak

अक्षय और वाणी की ‘Bell Bottom’ की रिलीज डेट तय

Buland Dustak

शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

Buland Dustak

नरगिस दत्त की 40वीं पुण्यतिथि पर बेटे संजय दत्त ने शेयर की तस्वीर

Buland Dustak

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

Buland Dustak