19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किये 29 साल

बॉलीवुड के ‘बादशाह‘ शाहरुख खान ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो आज ही के दिन यानी 25 जून, 1992 को रिलीज हुई थी । इस फिल्म में वो ऋषि कपूर और दिव्या भारती के साथ नजर आए थे। आज इस फिल्म के साथ ही शाहरुख खान ने भी बॉलीवुड में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं।

बादशाह शाहरुख खान

बॉलीवुड में अपने 29 साल पूरे करने पर शाहरुख खान ने फैंस के प्रति आभार वयक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘काम कर रहा हूं। लगभग 30 साल के प्रेम को देखा, जो आप मुझ पर बरसा रहे हैं। अभी अहसास हुआ कि आपका मनोरंजन करते हुए मैंने अपनी आधी जिंदगी गुजार दी है। कल समय निकालूंगा और व्यक्तिगत रूप से कुछ प्यार वापस साझा करूंगा। धन्यवाद। इसकी जरूरत थी।’

बादशाह शाहरुख खान ने बॉलीवुड को दी हैं बेहतरीन फिल्में

बॉलीवुड में किंग खान के 29 साल पूरे होने पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं ट्विटर पर #29ईयरऑफएसआरके (#29yearsofSRK) ट्रेंड कर रहा है। उल्लेखनीय है, राज कंवर निर्देशित फिल्म दीवान के लिए शाहरुख खान को फिल्मफेयर के बेस्ट मेल डेब्यू के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद शाहरुख ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

Also Read: ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से मशहूर हुए थे रघुबीर यादव

साल 1992 में आई राजीव मेहरा निर्देशित फिल्म ‘चमत्कार‘ बतौर मुख्य अभिनेता शाहरुख की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख़ के अपोजिट अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर लीड रोल में थी। इसके बाद शाहरुख़ एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आये और दर्शकों के दिलों पर बादशाह बन कर राज करने लगे। शाहरुख खान ने बॉलीवुड मेंबाजीगर, डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो ना हो, वीर जारा, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई हिट फिल्में दी।

बतौर अभिनेता शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में आई आनंद एल रॉय की फिल्म ‘जीरो‘ में अभिनय करते नजर आये थे। वर्कफ़्रंट की बात करे तो शाहरुख खान जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘पठान‘ में लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ और ‘लाल सिंह चड्ढा‘ में भी छोटी सी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Related posts

कोरोना पर विजय के बाद बिग बी ने शुरू की KBC 12 की शूटिंग

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: अनुपम खेर ने 29 साल की उम्र में पर्दे पर निभाया था बुजुर्ग का किरदार

Buland Dustak

नहीं रहे दिलीप कुमार, ऐसा था युसूफ खान से ट्रेजडी किंग बनने का सफर

Buland Dustak

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड पर जय भानुशाली ने कही ये बात

Buland Dustak