19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

CSAT को सिविल सेवा परीक्षा से अभी हटाने की कोई योजना नहीं

- कोविड-19 के कारण संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा-2018 के टियर- III के परिणामों में हुई देरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) से सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) को हटाने की कोई योजना नहीं है। वहीं सरकार ने स्वीकार किया कि कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा-2018 के टियर- III के परिणामों की घोषणा करने में देरी हुई है। 

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के डॉ. शांतनु सेन के सिविल सेवा परीक्षा से CSAT हटाने संबंधी एक लिखित प्रश्न के उत्तर में कहा कि जी, नहीं। सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर साक्षात्कारों के स्थान पर मनोवैज्ञानिक परीक्षण संबंधी प्रश्न का उत्तर भी उन्होंने नहीं में दिया। 

CSAT exam

तृणमूल कांग्रेस के डॉ शांतनु सेन ने सवाल किया था कि क्या सरकार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) की परीक्षा प्रणाली में परिवर्तन करने जा रही है, जिसमें साक्षात्कारों के स्थान पर मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया जाना शामिल है। 

प्रवेश परीक्षाओं के संचालन में देरी संबंधी भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम के एक अन्य प्रश्न के उत्तर में जितेंद्र सिंह ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश व फेलोशिप के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के हवाले से बताया कि ऐसी कोई प्रवेश परीक्षा नहीं है जो अपने पंजीकरण के एक साल बाद भी आयोजित नहीं की गई है। 

महामारी के कारण परीक्षाओं का कार्यक्रम अप्रैल- 2020 के महीने से बरकरार नहीं रखा जा सका

संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा के परिणामों और भर्ती अधिसूचना की घोषणा करने में विलंब होने संबंधी प्रश्न के उत्तर में सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 के लिए परीक्षाओं की अधिसूचना जारी करने का कार्यक्रम अप्रैल- 2020 के महीने से बरकरार नहीं रखा जा सका। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा-2018 के टियर- III के परिणामों की घोषणा करने में देरी हुई है। हालांकि, परिणाम को घोषित करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए होती है। CSAT सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का हिस्सा है।

Read More: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह अव्वल

Related posts

सीबीएसई रिजल्ट घोषित, त्रिवेंद्रम अव्वल तो दिल्ली 14वें स्थान पर

Buland Dustak

जेईई मेन-2021 के मार्च सत्र के परिणाम में 13 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल किया स्कोर

Buland Dustak

IIT दिल्ली ने 50 रुपये कीमत वाली Rapid Antigen Test Kit लॉन्च की

Buland Dustak

मिस इंडिया फाइनलिस्ट Aishwarya Sheoran ने क्लियर किया यूपीएससी

Buland Dustak

CTET- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी 2021 का परिणाम घोष‍ित

Buland Dustak

NCTE का निर्देश शिक्षक भर्ती में बाध्यकारी, महानिदेशक के सर्कुलर पर रोक

Buland Dustak