19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 18 सितंबर को होगी: धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली: देश भर के मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए 12 सितम्बर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)- 2021 आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्राधान ने सोमवार को यह जानाकारी दी। मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रधान की ओर से छात्रों के बहुप्रतीक्षित प्रश्नों के मद्देनजर यह पहली घोषणा है।

नीट प्रवेश परीक्षा

नीट के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम 5 बजे से ntaneet.nic.in पर शुरू हो जाएगी। पहले यह परीक्षा एक अगस्त को होने वाली थी, लेकिन अभी तक आवेदन फॉर्म जारी नहीं किए गए थे। स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता के लिए नीट को पास करना आवश्यक है। हर साल कम से कम 14 लाख छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।

कल आवेदन पत्र जारी होने के साथ ही उम्मीद है कि नए परीक्षा पैटर्न की भी घोषणा कर दी जाएगी। उम्मीद है कि इंजीनियरिंग शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तरह ही नीट-2021 के लिए भी प्रत्येक खंड में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ेगी और छात्रों के पास आंतरिक विकल्प होंगे। ब्रोशर जारी होते ही इसकी पुष्टि हो जाएगी।

नीट (यूजी) 2021 12 सितम्बर को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होगी आयोजित

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, नीट (यूजी) 2021 देश भर में 12 सितम्बर को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया कल शाम (13 जुलाई) 5 बजे से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।

Also Read: IIT दिल्ली ने 50 रुपये कीमत वाली Rapid Antigen Test Kit लॉन्च की

उन्होंने कहा, सामाजिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 2020 में उपयोग किए गए 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी।

प्रधान ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश और बाहर निकलने के दौरान समय स्लॉट, कॉन्टैक्टलेस रजिस्ट्रेशन, उचित सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Related posts

QS World University Ranking में 3 भारतीय विश्वविद्यालय शीर्ष -200 पर

Buland Dustak

शिक्षा मंत्रालय ने 4 वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम को किया अधिसूचित

Buland Dustak

2021 उम्मीदों भरा : फिर से होंगी भर्तियां, मिलेगी नौकरी

Buland Dustak

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 23 जुलाई से, 2.78 लाख अभ्यर्थी लेंगे भाग

Buland Dustak

बच्चों को मानसिक समस्या से उबारने के लिए होगी काउंसलिंग

Buland Dustak

जामिया के MSc 1st बैच का कोरोना काल में भी 100% हुआ प्लेसमेंट

Buland Dustak