19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘Billboard Music Award 2021’ में ‘द वीकेंड’ ने जीते 10 अवॉर्ड

रविवार 23 मई को लॉस एंजेलिस में आयोजित किए गए Billboard Music Award Show 2021 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने होस्ट किया। वहीं उनकी पत्नी व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी यहां एक अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए पहुंची। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस अवार्ड सेरेमनी में अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींचा।

Billboard Music Awards 2021 Red Carpet

इस अवॉर्ड शो में शीयर गोल्डन गाउन में पहुंची थी। थाई हाई स्लिट और प्लजिंग नेकलाइन की इस ड्रेस में प्रियंका बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रहीं थीं। वहीं प्रियंका ने इस थाई हाई स्लिट गाउन को गोल्डन मेटल की कॉर्सेट बेल्ट के साथ मैच किया था। प्रियंका ने हीरे की अंगूठी और झूमके पहने हुए थे। उन्होंने अपने लुक से पूरी महफ़िल लूट ली। वहीं निक ने भी हरे रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

इस म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन में मेजबानों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मलक्ष्मी, चेलसी हैंडलर, सिंथिया एरिवो, हेनरी गोल्डिंग जैसे तमाम दूसरे सितारे भी शामिल हुए। इस अवॉर्ड समारोह में पिंक को ऑयकन, ड्रेक को आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड और ट्रेया द ट्रुथ को चेंज मेकर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं इस अवार्ड सेरेमनी में कैनेडियन सिंगर द वीकेंड की धूम रहीं। उन्होंने इस सेरेमनी में कुल दस अवार्ड अपने नाम किये। दरअसल द वीकेंड को 16 कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें से 10 ट्रॉफी द वीकेंड ने अपने नाम कर ली।

Billboard Music Award 2021
Also Read: नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार

Billboard Music Award 2021 के विजेताओं की सूची:

  • टॉप आर्टिस्ट- द वीकेंड
  • टॉप न्यू आर्टिस्ट- पॉप स्मोक
  • टॉप मेल आर्टिस्ट- द वीकेंड
  • टॉप फीमेल आर्टिस्ट- टेलर स्विफ्ट
  • टॉप डूओ/ग्रुप- बीटीएस
  • टॉप बिलबोर्ड 200 आर्टिस्ट- टेलर स्विफ्ट
  • टॉप हॉट 100 आर्टिस्ट- द वीकेंड
  • टॉप स्ट्रिमिंग सॉन्ग्स आर्टिस्ट- ड्रैक
  • टॉप सॉन्ग सेल्स आर्टिस्ट- बीटीएस
  • टॉप रेडियो सॉन्ग्स आर्टिस्ट- द वीकेंड
  • टॉप सोशल आर्टिस्ट (फैन वोटेड)- बीटीएस
  • टॉप आर एंड बी आर्टिस्ट- द वीकेंड
  • टॉप आर एंड बी मेल आर्टिस्ट- द वीकेंड
  • टॉप आर एंड बी फीमेल आर्टिस्ट- डेजा कैट
  • टॉप रैप आर्टिस्ट- पॉप स्मेक
  • टॉप रैप मेल आर्टिस्ट- पॉप स्मोक
  • टॉप रैप फीमेल आर्टिस्ट- मेगन थी स्टैलियन
  • टॉप कंट्री आर्टिस्ट- मॉर्गन वैलन
  • टॉप कंट्री मेल आर्टिस्ट- मॉर्गन वैलन
  • टॉप कंट्री फीमेल आर्टिस्ट- गैबी बैरीट्ट
  • टॉप कंट्री डूओ/ ग्रुप- फ्लोरिडा जियोर्जिया लाइन
  • टॉप रॉक आर्टिस्ट- मशीन गन कैली
  • टॉप लैटिन आर्टिस्ट- बैड बनी
  • टॉप लैटिन मेल आर्टिस्ट- बैड बनी
  • टॉप लैटिन फीमेल आर्टिस्ट- कैरोल जी
  • टॉप लैटिन डूओ/ ग्रुप- इसलैबोन अरमाडो
  • टॉप डांस/इलेक्ट्रॉनिक आर्टिस्ट- लेडी गागा
  • टॉप क्रिस्टियन आर्टिस्ट- एलिवेशन वर्शिप
  • टॉप गॉस्पेल आर्टिस्ट- कान्ये वेस्ट
  • टॉप बिलबोर्ड 200 एल्बम- पॉप स्मोक, शूट फॉर द स्टार्स, एम फॉर द मून
  • टॉप आए एंड बी एल्बम- द वीकेंड, आफ्टर अवर्स
  • टॉप रैप एल्बम- पॉप स्मोक, शूट फॉर द स्टार्स, एम फॉर द मून
  • टॉप कंट्री एल्बम- मॉर्गन वैलेन, डेंजरस: द डबल एल्बम
  • टॉप रॉक एल्बम- मशीन गन कैली, टिकेट्स टू माय डाउनफाल
  • टॉप लैटिन एल्बम- बैड बनी
  • टॉप डांस/ इलेक्ट्रॉनिक एल्बम- लेडी गागा, क्रोमैटिका
  • टॉप क्रिश्चियन एल्बम- कैरी अंडरवुड, माय गिफ्ट
  • टॉप गॉस्पेल एल्बम- मैवीरिक सिटी म्यूजिक, मैवीरिक सिटी वॉल्यूम 3 पार्ट
  • टॉप हॉट 100 सॉन्ग- द वीकेंड, ब्लाइंडिग लाइट्स
  • टॉप स्ट्रीमिंग सॉन्ग- डाबेबी फीट रॉडी रिच, रॉकस्टार
  • टॉप सेलिंग सॉन्ग बीटीएस- डायनामाइट
  • टॉप रेडियो सॉन्ग- द वीकेंड, ब्लाइंडिंग लाइट
  • टॉप कॉलैबोरेशन (फैन वोट)- गैबी बैरेट फीट चार्ली पुथ, आई होप
  • टॉप आर एंड बी- द वीकेंड, ब्लाइंडिग लाइट
  • टॉप रैप सॉन्ग- डाबेबी फीट रॉडी रिच, रॉकस्टार
  • टॉप कंट्री सॉन्ग- गैबी बैरेट, आई होप
  • टॉप रॉक सॉन्ग- एजेआर, बैंग
  • टॉप लैटिन सॉन्ग- बैड बनी एंड झे कॉर्टेज, डैकिटी
  • टॉप डांस/इलेक्ट्रॉनिक सॉन्ग- सेंट जॉन, रोजेज
  • टॉप क्रिश्चियन सॉन्ग- एलिवेशन वर्शिप फीट ब्रैंडन लेक, ग्रेव्स इंटू गार्डंस
  • टॉप गॉस्पेल सॉन्ग- कान्ये वेस्ट फीट ट्रैविस स्कॉट, वॉश अस इन द ब्लड

Related posts

‘राम लखन’ सुभाष घई निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म के 32 साल पूरे

Buland Dustak

फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आयेगा टीजर

Buland Dustak

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

Buland Dustak

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का Cardiac Arrest से निधन

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Buland Dustak