19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आयेगा टीजर

फिल्म ‘KGF Chapter 1 ‘के सुपरहिट होने के बाद दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग यानी ‘KGF Chapter 2 ‘ का बेसब्री से इन्तजार है। फिल्म ‘KGF Chapter 2’ में साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में होंगे। लम्बे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का नया पोस्टर सोमवार को निर्माताओं ने जारी किया है, जिसमे फिल्म में लीड रोल निभा रहे सुपरस्टार यश काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा-‘ ‘साम्राज्य की एक झलक! इसे लाने में एक साल का लंबा वक्त लगा है, लेकिन हम पहले से ज्यादा मजबूत और खतरनाक होकर आ रहे हैं’।

KGF Chapter 2 का टीजर 8 जनवरी को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर होगा रिलीज

फिल्म के टीजर की इस घोषणा के बाद से फैंस बेसब्री से इसका इन्तजार कर रहे हैं। गौरतलब है फिल्म KGF 2 में साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में होंगे। फिल्म में उनके किरदार का नाम रॉकी होगा, जबकि संजय दत्त फिल्म में विलेन की भूमिका में अधीरा का किरदार निभाएंगे । संजय दत्त पहली बार किसी कन्नड़ फिल्म में काम कर रहे हैं।

फिल्म 'KGF Chapter 2' का नया पोस्टर रिलीज

वहीं फिल्म में इन सब के अलावा श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज, मालविका अविनाश और राव रमेश भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई KGF Chapter 1 का दूसरा भाग है। फिल्म ‘KGF Chapter 2 ‘ इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के वजह से इसे समय से रिलीज नहीं किया गया।

वहीं अब फिल्म निर्माताओं ने इसे अगले साल रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म ‘KGF Chapter 2’ के निर्माता विजय किरागंदुर हैं, जबकि फिल्म का निर्देशक प्रशांत नील हैं। फिल्म ‘KGF 2’ हिंदी ,मलयालम,तमिल और तेलुगु में प्रदर्शित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Related posts

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल पर शाहरुख और काजोल ने ट्विटर पर बदला नाम

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?

Buland Dustak

पद्मश्री कवयित्री सुगाथाकुमारी का कोरोना से 86 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak

बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हैं मिथुन चक्रवर्ती

Buland Dustak