19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

भारत में कोरोना की Sputnik Vaccine के उत्पादन की शुरुआत

मॉस्को: द रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड और शीर्ष दवा उत्पादक कंपनी पनाशिया बायोटेक ने सोमवार को भारत में Sputnik Vaccine के उत्पादन की शुरुआत की।

एक प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि पहले वैक्सीन का उत्पादन बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के पनाशिया बायोटेक प्लांट में किया गया। इसके बाद इसे गुणवत्ता की जांच के लिए गामाल्य इंस्टीट्यूट में भेजा जाएगा। हालांकि संपूर्ण स्तर पर उत्पादन गर्मियों की शुरुआत में किया जाएगा।

Sputnik Vaccine

द रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड के सीईओ कीरिल दिमित्रिव ने बताया कि पनाशिया बायोटेक के साथ वैक्सीन के उत्पादन की शुरुआत करना देश की महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत में इसके उत्पादन से गंभीर चरण का सामना करने में मदद मिलेगी। इसके बाद के चरण में इस वैक्सीन की सप्लाई को विश्व के अन्य देशों में भी भेजा जाएगा।

Sputnik V Vaccine के 100 मिलियन डोज के निर्माण की हुई थी घोषणा

Panacea Biotec के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर राजेश जैन ने बताया कि यह Sputnik Vaccine के उत्पादन में हमारी ओर से बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है और आरडीआईएफ के साथ मिलकर हम इसके उत्पादन में सहयोग करके न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व में सामान्य स्थिति की ओर बढेंगे।

इससे पहले आरडीआईएफ और Panacea ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह हर साल Sputnik V Vaccine की 100 मिलियन डोज के निर्माण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि Sputnik V Vaccine को आपात प्रयोग के लिए 12 अप्रैल को पंजीकृत कराया गया था। साथ ही इस वैक्सीन से वैक्सीनेशन की शुरुआत 14 मई से की गई थी। पिछले हफ्ते दवा कंपनी शिल्पा मेडिकेयर ने Sputnik Vaccine के उत्पादन के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल हुई थी।

Related posts

रूस ने बनाई विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन

Buland Dustak

मुंबई आतंकी हमले में हाफिज सईद को नए मामले में 15 साल की कैद

Buland Dustak

ट्रम्प को शिकश्त दे, जोई बाइडन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

Buland Dustak

चीन ने दूसरी कोरोना वैक्सीन कोरोनावैक को दी सशर्त मंजूरी

Buland Dustak

नए टेक वीजा सिस्टम का ब्रिटेन कर सकता है ऐलान, भारतीयों को होगा फायदा

Buland Dustak

हैती में इमरजेंसी घोषित, राष्ट्रपति की हत्या में शामिल चार संदिग्ध ढेर

Buland Dustak