19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

पुण्यतिथि विशेष : दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी

ऋषि कपूर आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय, जिंदादिली और ख़ूबसूरत मुस्कान की बदौलत वह आज भी अपने चाहनेवालों के दिलों में राज करते हैं। आज ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर हम आपको बताते हैं कि ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाने वाले ऋषि कपूर असल जिंदगी में भी कितने रोमांटिक थे। दरअसल ऋषि कपूर ने अभिनेत्री नीतू कपूर से शादी की थी और दोनों की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है।

ऋषि कपूर

ऋषि और नीतू की पहली मुलाकात फिल्म ‘बॉबी‘ के सेट पर हुई। यह फिल्म ऋषि की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेता तो तय हो गया था, लेकिन अभिनेत्री की तलाश अभी अधूरी थी। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नीतू इस फिल्म में अभिनय करना चाहती थी, लेकिन राज कपूर को नए चेहरे की तलाश थी और नीतू इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी।

ऑडिशन के दौरान नीतू और ऋषि की कॉमन मुलाकात हुई और पहली मुलाकात में ही नीतू को ऋषि पसंद नहीं आये। खैर फिल्म के लिए राजकपूर की खोज डिम्पल कपाड़िया पर आकर खत्म हुई और नीतू की ख्वाहिश अधूरी रह गई। वहीं फिल्म बॉबी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और इस फिल्म में ऋषि को उनके शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में ऋषि और नीतू की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आई

वहीं फिल्म में डिंपल और ऋषि की जोड़ी को वैसे तो काफी पसंद किया गया, लेकिन इस फिल्म के बाद डिम्पल ने अभिनेता राजेश खन्ना से शादी कर ली और ये किस्सा यही खत्म हो गया। वहीं फिल्म बॉबी के बाद ऋषि को साल 1974 में फिल्म आई ‘जहरीला इंसान’ में अभिनय करने का मौका मिला निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए ऋषि को फ़ाइनल कर लिया लेकिन इस फिल्म में ऋषि के साथ अभिनेत्री कौन होगी इसकी तलाश जारी थी और तलाश खत्म हुई अभिनेत्री नीतू सिंह पर। इस फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आई।

Rishi Kapoor Neetu Kapoor

दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। शूटिंग के शुरूआती दिनों में नीतू ऋषि से चिढ़ी रहती थी, लेकिन बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। साल 1976 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ में काम किया। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। साल 1980 में फिल्म ‘धन-दौलत’ की शूटिंग के बाद ऋषि ने नीतू को शादी के लिए प्रपोज किया इस दशक में नीतू ने कई बड़ी फ़िल्में साइन की। लेकिन ऋषि के प्रपोज करने के बाद उन्होंने साइन की हुई सभी फिल्मों के अमाउंट लौटा दिए।

11 जनवरी, 1980 को फिल्म ‘धन-दौलत’ रिलीज हुई और 22 जनवरी, 1980 को ऋषि और नीतू शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फ़िल्में दी। दोनों ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी। ऋषि और नीतू ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें रफू चक्कर, दूसरा आदमी, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, लव आज कल, दो दूनी चार, जब तक है जान, बेशर्म आदि फिल्में शामिल हैं।

Rishi Kapoor Family
दोनों की जोड़ी ने फिल्म ‘लव आज कल’ पर्दे पर वापसी की

दर्शकों के बीच इस जोड़ी को रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी खूब पसंद किया गया। लेकिन शादी के बाद नीतू लम्बे समय तक फ़िल्मी दुनिया से दूर रही। नीतू ने शादी के  लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म ‘लव आज कल’ से सिने पर्दे पर वापसी की थी। कैंसर से जंग लड़ते हुए 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

ऋषि और नीतू के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर हैं। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिंदगी के इस सफर में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का बखूबी साथ निभाया। फिल्म जगत में दोनों के प्यार और जिंदादिली की आज भी मिसाल दी जाती है।

Read More: पहली पुण्यतिथि पर याद आये इरफ़ान ख़ान, दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

Related posts

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड पर जय भानुशाली ने कही ये बात

Buland Dustak

दीपिका, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान सहित 7 को एनसीबी का समन

Buland Dustak

कल रिलीज होगा जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का ट्रेलर

Buland Dustak

फिल्म सिटी को यूपी में मिली मंजूरी, मथुरा से वेब सीरीज की शूटिंग शुरु

Buland Dustak

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

Buland Dustak

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Buland Dustak