19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

दीपिका, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान सहित 7 को एनसीबी का समन

-स्वान कंपनी की मैनेजर जया साहा से लगातार तीसरे दिन एनसीबी की पूछताछ 

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को 3 अभिनेत्रियों सहित 7 को समन जारी किया है। इनमें फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंबाटा, प्रियंका प्रकाश व श्रुति मोदी हैं। इन सभी को तीन दिनों के अंदर एनसीबी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 25 सितम्बर को दीपिका व प्रियंका को बुलाया है। 

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर अशोक जैन ने बुधवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि बुधवार को स्वान कंपनी की मैनेजर जया साहा से पूछताछ जारी है। जैन ने बताया कि आज एक फिल्म अभिनेत्री के घर पर छापा मारा गया था। इसके बाद एनसीबी ने अभिनेत्री व उनके पति को कार्यालय लाई है। इन दोनों के बयान रिकार्ड किये जा रहे हैं, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया जाएगा। 

एनसीबी का समन
सुशांत की टेलेंट मैनेजर जया साहा से एनसीबी ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ किया

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की टेलेंट मैनेजर जया साहा से एनसीबी ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ किया है। जया साहा से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। साथ ही इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने ही सबसे पहले सारा अली खान, श्रद्धा कपूर व रकुलप्रीत सिंह का नाम लिया था। इसके बाद सुशांत सिंह के लोनावाला के फार्महाउस के मैनेजर ने भी एनसीबी को बताया था कि यह सभी अभिनेत्रियां फार्महाउस पर आती थीं और ड्रग्स लेती थीं। आज जया साहा से पूछताछ के बाद इन सभी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन जारी किया। 

बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की टेलेंट मैनेजर की क्वान कंपनी के सीईओ व अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। क्वान कंपनी की मैनेजर प्रियंका प्रकाश से भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूछताछ करना चाहती थी लेकिन उन्होंने गोवा में रहने की जानकारी देते हुए एनसीबी से समय मांगा था।

यह भी पढ़ें: कल रिलीज होगा जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का ट्रेलर

Related posts

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak

मिर्जापुर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को प्रीमियर

Buland Dustak

अक्षय और वाणी की ‘Bell Bottom’ की रिलीज डेट तय

Buland Dustak

दफ्तर तोड़े जाने पर भड़कीं कंगना का ट्वीट, लिखा: ‘लोकतंत्र की हत्या’

Buland Dustak

‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर जारी, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म

Buland Dustak

जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

Buland Dustak