19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

कोरोना संक्रमित वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली: वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे और आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वर्तमान में वे आजतक समाचार चैनल में कार्यरत थे।

उनके निधन के समाचार की पुष्टि करते हुए पूर्व में उनके सहयोगी और वर्तमान में जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “अब से थोड़ी देर पहले उन्हें अपने सहयोगी का फोन आया है। उसने जो कहा उसे सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। ये भगवान की नाइंसाफी है।”

रोहित सरदाना

उनके निधन का समाचार सुनकर पत्रकारिता और राजनीति जगत में शोक की लहर व्याप्त है। कई पत्रकार और उनको जानने वाले सोशल मीडिया पर शोक संदेश दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता की विशिष्ट शैली और स्पष्ट शैली थी। वह आज तक में शाम को प्रसारित होने वाले ‘दंगल’ शो की एंकरिंग करते हैं।

सरदाना को अपनी पत्रकारिता के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। हाल के कुछ दिनों में वे कोरोना संक्रमित लोगों के लिए ट्विटर के माध्यम से मदद की गुहार लगा रहे थे।

रोहित सरदाना के निधन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी जताया शोक

मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदान के असामयिक निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि ‘वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद खबर स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने का साहस दे।’

जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह उस अस्पताल में हुआ, जहां रोहित कोरोना के इलाज के लिए भर्ती थे। सरदाना बीते कुछ दिनों से कोरोना के कारण एक नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में रहते हुए भी वे देश भर में कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनरक्षक दवाइयां और अन्य मेडिकल समान उपलब्ध कराते रहे।

बीते गुरुवार की रात 8: 45 पर सरदाना ने कानपुर की रहने वाली एक महिला के लिए छह रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए ट्वीट किया था। सरदाना का यही ट्वीट उनके जीवन का आखरी ट्वीट बन गया।

Read More: पहली पुण्यतिथि पर याद आये इरफ़ान ख़ान, दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

Related posts

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान

Buland Dustak

विदेशों से भी आने लगा दान, राम भक्त ने अमेरिका से भेजे 1500 डॉलर

Buland Dustak

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना टीके की बर्बादी रोकने के दिए निर्देश

Buland Dustak

मोदी की मार्केटिंग कर सकते हैं अंबानी, किसान नहीं : राहुल गांधी

Buland Dustak

आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य, देश बने दुनिया की बड़ी सैन्य ताकत : प्रधानमंत्री

Buland Dustak

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी बने डॉ शिवम शर्मा

Buland Dustak