19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

फिल्म सिटी को यूपी में मिली मंजूरी, मथुरा से वेब सीरीज की शूटिंग शुरु

मथुरा: ब्रज के कलाकारों को एक विशेष स्थान देते हुए प्यार के पागलपन को समझकर उसके समाधान के उद्देश्य से श्राइन स्टार फ़िल्म एवं साईं बाबा फिल्म के बैनर तले ‘इश्क एक जुनून’ नामक वेब सीरीज की शुरुआत फिल्म सिटी मथुरा से की जा रही है जिसकी अधिकांश शूटिंग ब्रज में होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म सिटी की मंजूरी के बाद मथुरा में पहली वेब सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। रविवार की दोपहर वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रदीप चटर्जी लाइन प्रोड्यूसर ने जानकारी दी है।

प्यार की अति के समाधान के उद्देश्य से तैयार होगी वेब सीरीज

रविवार दोपहर ईश्क एक जुनून वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रदीप चटर्जी लाइन प्रोड्यूसर चाँद मोहम्मद उर्फ टारजन भाई तथा नेहा और नशरीन सुल्ताना अभिनेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर प्रयास तेज किए हैं तभी से फ़िल्म डायरेक्टरों और प्रोड्यूसरों की नजर उत्तर प्रदेश की तरफ होने लगी है और यहां विभिन्न माध्यमों से शूटिंग शुरू हो चुकी है। इससे ब्रज और आसपास के कलाकारों में खुशी का माहौल है।

Also Read : सोशल मीडिया व OTT प्लेटफार्म के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

आइटम सॉन्ग के अलावा महिला बाउंसर की होगी भूमिका

विदित रहे कि इश्क एक जुनून वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रदीप चटर्जी लाइन प्रोड्यूसर चाँद मोहम्मद उर्फ टारजन भाई कास्टिंग मुनेश चौधरी इसके राइटर विशाल कुमार ललवानी, सिंगर प्रीति प्रकाश, चाँद खातून और मुनेश चौधरी मुख्य भूमिका में हैं नेहा और नशरीन सुल्ताना की भूमिका भी रहेगी, सोना वर्मा का इस वेब सीरीज में आइटम सॉन्ग होगा।

ब्रज के फिल्म सिटी कलाकारों में गौरव शर्मा, राज ठाकुर चाँद मोहम्मद उर्फ टार्जन, मुनेश चौधरी मुख्य रूप से रहेंगे। देश की पहली महिला बाउंसर मेहर निशा अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। इस सीरीज को चार भाग में पूरा किया जाएगा जिसमें प्रत्येक भाग को 40 मिनट का रखा जाएगा।

Related posts

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

सोशल मीडिया व OTT प्लेटफार्म के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 23 फिल्में

Buland Dustak

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महज 8 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak