19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14‘ की ट्रॉफी जीत ली हैं। फिनाले के दिन में शो में 5 फाइनलिस्ट बचे थे। इनमें रुबीना दिलैक, राखी सावंत, अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य शामिल थे। लेकिन फिनाले से सबसे पहले 14 लाख रुपये लेकर राखी सावंत बाहर निकलीं। इसके बाद कम वोट्स के कारण अली गोनी को बाहर का रास्ता दिखाया गया। दो इविक्शन के बाद में निक्की तंबोली को भी वोटिंग पर्सेंटेज के आधार पर बाहर कर दिया गया।

इसके बाद राहुल वैद्य को पछाड़ते हुए रुबीना दिलैक ने बिग बॉस का 14वां सीजन जीत लिया। ‘बिग बॉस 14‘ की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक को उनके फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सभी सभी सेलिब्रिटीज बधाई दे रहे हैं। वहीं रुबीना दिलैक ने भी घर से बाहर आते ही फैंस को उनके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया कहा हैं। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं।

रुबीना ने ट्रॉफी जीतने पर फैन्स और फॉलोअर्स को किया शुक्रिया

इस वीडियो में रुबीना कहती हैं -‘इतना प्यार देने के लिए थैंक्यू सो मच। घर से निकलते ही मैं अपने फैन्स और फॉलोअर्स के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आई हूं। ताकि मैं आपका शुक्रिया कर सकू। आपके प्यार और सहयोग की वजह से बिग बॉस 14 की विनर बन गई। मैं अब आपसे अनाउंसमेंट करके लाइव आउंगी।”

“मैं उन सबका शुक्रिया करना चाहती हूं कि जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास रखा। शब्द नहीं मेरे पास मैं कैसे आप लोगों का शुक्रिया करुं। अभी भी मुझे यह सपने की तरह लग रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं बिग बॉस 14 की विनर हूं। मैं हमेशा अपने फैन्स की फैन। मैं बहुत जल्द आपसे रू-ब रू होंगी। यह मेरा क्विक लाइव था जिसके जरिए मैं अपने फैन्स के लिए आई। आप हैं तो मैं हूं।’

‘बिग बॉस 14’ में रुबीना ने बहुत शानदार तरीके से खेला और दर्शकों के दिलों को जीता। खास बात यह हैं कि शो में आने के बाद से एक भी बार बाहर नहीं हुईं। शो में पति अभिनव शुक्ला के साथ उनके प्यार, तकरार और रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Related posts

सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?

Buland Dustak

65 साल के हुए सतीश कौशिक, फिल्म ‘मासूम’ से की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

शर्मन जोशी ने थियेटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत केस: केंद्र ने मंजूर की सीबीआई जांच की मांग

Buland Dustak

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से मशहूर हुए थे रघुबीर यादव

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak