19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

शर्मन जोशी ने थियेटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

फिल्म ‘थ्री इडियट‘ में ‘राजू रस्तोगी’ का किरदार निभा कर फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता शर्मन जोशी का जन्म 28 अप्रैल, 1972 को महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता अरविन्द जोशी एक थियेटर आर्टिस्ट और अभिनेता थे। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए शरमन ने भी अभिनय को ही अपना करियर चुना और बतौर थियेटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की।

शर्मन जोशी ने “ऑल द बेस्ट” के गुजराती संस्करण में एक बधिर चरित्र की भूमिका से अपने थिएटर अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद शरमन ने लगभग 500 से भी ज्यादा शोज किये। 27 साल की उम्र में उनको साल 1999 में विनय शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गॉडमदर‘ में अभिनय करने का मौका मिला। यह फिल्म शरमन की बॉलीवुड डेब्यू थी।फिल्म में शरमन को मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी, मिलिंद गुणाजी और निर्मल पांडेय के साथ काम करने का अवसर मिला।

शर्मन जोशी

शर्मन के अभिनय और कॉमिक टाइमिंग को लोगों ने किया पसंद

फिल्म में शरमन ने शबाना आजमी के बेटे का किरदार निभाया था। फिल्म में शरमन के अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद शरमन साल 2001 में रिलीज हुई ‘लज्जा‘ में छोटी, लेकिन अहम भूमिका निभाते नजर आये। इसी साल शरमन को एक और फिल्म में काम करने का मौका मिला, जो एन चंद्र के निर्देशन में बनी थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी और इस फिल्म में शरमन के साथ साहिल खान, रिया सेन और शिल्पी शर्मा भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में शरमन के अभिनय और कॉमिक टाइमिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।

इसके बाद उनको कई कॉमेडी फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। साल 2005 में आई मल्टी स्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती‘ में शरमन ने सुखी राम उर्फ शिवराम राजगुरु का किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

3-idiots
‘थ्री इडियट’ में राजू रस्तोगी के किरदार से मिली ख्याति

साल 2009 में आई फिल्म ‘थ्री इडियट’ में राजू रस्तोगी के किरदार से उन्हें अभिनय जगत में विशेष ख्याति प्राप्त हुई। इस फिल्म में शरमन के साथ आमिर खान, आर माधवन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें आइफा का बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला। उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी प्रमुख फिल्मों में एक्सक्यूज़ मी, गोलमाल, लाइफ इन अ मेट्रो, रकीब, ढोल, थ्री इडियट, फरारी की सवारी, 1920 लन्दन, मिशन मंगल, शिकारा आदि शामिल हैं। शरमन ने फिल्मों के अलावा छोटे परदे और वेब सीरीज में भी काम किया है।

शर्मन जोशी की निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने फिल्मों के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। शरमन और प्रेरणा के तीन बच्चे बेटी ख्याना और बेटे वारयण और विहान जोशी हैं। शरमन जोशी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में है।

Read More: विनोद खन्ना पुण्यतिथि: अभिनेता ने अचानक ले लिया था बॉलीवुड से संन्यास

Related posts

सुरों के सरताज कुमार सानु भी हैं सुशांत की मौत से परेशान

Buland Dustak

शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

Buland Dustak

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Buland Dustak

‘ए फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया’ का पोस्टर जारी-अक्षय कुमार

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

BMC द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना का ट्वीट: ये मेरे हौसलों का बलात्कार है

Buland Dustak