19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस: केंद्र ने मंजूर की सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत केस में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। कोर्ट ने इस केस में 3 दिन में सभी पार्टियों से उनका जवाब मांगा है, वहीं फैसले को अगले सप्ताह तक के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की तरफ से वकील सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता मौजूद थे, जिन्होंने कोर्ट को कहा है कि मामले की सीबीआई जांच से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश मान ली गई है।

सुशांत सिंह राजपूत सीबीआई जांच

केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच करने के लिए परमिशन दे दी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी इस पर महाराष्ट्र सरकार का जवाब भी मांगा है। साथ ही मुंबई पुलिस को उनकी जांच का ब्योरा भी एफिडेविट के साथ कोर्ट में जमा कराने को कहा गया है, जिसके बाद कोर्ट फैसला करेगी कि ये केस किसको देना है।

बता दें, पिछले डेढ़ महीने से सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत सुसाइड केस की सीबीआई जांच की मांग उठा रहे थे। वहीं कल सुशांत के परिवार ने भी बिहार सरकार से सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की जिसके बाद कल शाम बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में अधिसूचना जारी की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र से सिफारिश की थी कि इस केस को सीबीआई को सौंप दिया जाए। फैंस का मानना है कि सीबीआई ही इस केस की निष्पक्ष जांच कर सकती हैं।

सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में इस केस की जांच कर रही थी। लेकिन मुंबई और बिहार पुलिस के आपसी मतभेदों के चलते केस उलझता जा रहा था।

यह भी पढ़ें: राजीव कपूर के डूबतें कॅरियर को शायद बचा सकते थे पिता राज कपूर

Related posts

आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Buland Dustak

विक्की कौशल की ‘सरदार उधम सिंह’ का ट्रेलर जारी, निडर नायक की गुमनाम कहानी

Buland Dustak

राजेश खन्ना को याद कर भावुक हुई बेटी ट्विंकल खन्ना, शेयर की तस्वीर

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Buland Dustak

आनंद बक्शी बर्थडे स्पेशल: ‘परदेसियों से न अंखियां मिलाना…’

Buland Dustak