19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी की शूटिंग पांच महीने बाद शुरू

‘केजीएफ चैप्टर 2‘ मूवी की शूटिंग पांच महीने के बाद 26 अगस्त से शुरू हो गई है। कोरोना के कारण शूटिंग को रोक दिया गया था। अभिनेता यश, प्रकाश राज और मालविका अविनाश ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस साल 29 जुलाई को फिल्म से संजय दत्त का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त अधीरा की भूमिका में नजर आएंगे।

केजीएफ चैप्टर 2
‘केजीएफ चैप्टर 2’ मूवी शूटिंग

फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज, मालविका अविनाश और राव रमेश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है। अभिनेता प्रकाश राज ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी अभिनेता ने शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर दी। प्रकाश राज ने ट्विटर पर दो तस्वीर शेयर कर लिखा-‘स्टार्ट कैमरा, एक्शन… काम पर वापसी…।’

23 अक्टूबर को होगी रिलीज

तस्वीर में प्रकाश राज कुर्सी पर बैठे हैं, वहीं क्रू मेंबर उन्हें कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज के आसपास मौजूद लोगों ने मास्क पहना हुआ है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज एक ऑफिस में बैठे हैं और उनके टेबल पर कुछ फाइलें और ग्लोब रखा हुआ है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ मूवी को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील हैं। फिल्म को हिंदी में फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और अनिल थडानी की एए फिल्म्स द्वारा पेश किया जाएगा।

अभिनेत्री रवीना टंडन के पति और एए फिल्म्स के प्रमुख अनिल थडानी पहले से ही फिल्म ‘केजीएफ’ से जुड़े हुए हैं। अनिल थडानी हिंदी भाग के वितरण के लिए जिम्मेदार हैं। फिल्म ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ इस साल 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। वर्ष 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म ‘केजीएफ1’ कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई थी। मूल रूप से कन्नड़ में फिल्म को दर्शकों और आलोचकों द्वारा शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

पढ़ें: ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए संजय दत्त ने कसी कमर, शेयर की तस्वीरें

Related posts

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Buland Dustak

दीपिका, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान सहित 7 को एनसीबी का समन

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: अभिनेता विनोद खन्ना का सुपरस्टार से राजनेता बनने तक का सफर

Buland Dustak

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Buland Dustak

होली स्पेशल गीत: मशहूर है आज भी होली के ये बॉलीवुड गीत

Buland Dustak

सुशांत राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak