19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

सुशांत सिंह राजपूत आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों दिलों में जो खास जगह बनाई है, उसका मुरीद आज भी हर कोई है। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय की बदौलत कम समय में वह मकाम हासिल किया जिसका सपना हर स्ट्रगलिंग एक्टर देखता हैं। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार में हुआ था।

अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरेंस हाई स्कूल से लेने के बाद आगे की पढ़ाई  के लिए वह दिल्ली आ गए और  दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजिनयरिंग से  मैकेनिकल इंजिनयरिंग की पढ़ाई की। लेकिन इंजिनयरिंग में उनका मन नहीं लगा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में की और कई फिल्मफेयर अवार्ड शो में अपने डांस का जलवा बिखेरा।

सुशांत सिंह ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

इसी दौरान सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम की नजर उन पर पड़ी। जिसके बाद सुशांत को टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम करने का मौका मिला और यहीं से सुशांत के अभिनय करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद सुशांत को एकता कपूर के मशहूर धारवाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में अभिनय का मौका मिला। इस धारावाहिक में सुशांत द्वारा निभाए गए अपने किरदार मानव देशमुख से वे घर-घर की पसंद बन गए।

सुशांत ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे डांसिग शोज के भी रहे प्रतिभागी

साल 2013 में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हुई फिल्म ‘काय पो चे‘ में सुशांत को मुख्य भूमिका में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद सुशांत कई फिल्मों में नजर आये जिसमें शुद्ध देशी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, छिछोरे आदि शामिल हैं।

अपने अभिनय, सादगी और ख़ूबसूरत मुस्कान से लाखों दिलों को जीतने वाले सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों को बड़ा झटका उस वक्त लगा जब अचानक सबके सामने उनके सुसाइड करने की खबर सामने आई। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। 15 जून को परिवार के मौजूदगी में मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया। उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ उनके निधन के बाद रिलीज हुई। सुशांत आज बेशक हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी वह छाप छोड़ी है,जिसे भूलना हर किसी के लिए नामुमकिन हैं।

Related posts

कविता कृष्णमूर्ति : देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं कविता की आवाज के दीवाने

Buland Dustak

Tigmanshu Dhulia : बिना गॉडफादर बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

Buland Dustak

शिल्पा शेट्टी- बॉलीवुड में फिटनेस और खूबसूरती के लिए हैं मशहूर

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का Cardiac Arrest से निधन

Buland Dustak

राजेश खन्ना को याद कर भावुक हुई बेटी ट्विंकल खन्ना, शेयर की तस्वीर

Buland Dustak