19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

दयानंद के प्रयासों से आर्य कन्या कॉलेज की चेन पूरे भारत में फैली

प्रयागराज: महर्षि दयानंद के प्रयासों के परिणामस्वरूप ही आज आर्य कन्या इंटर और डिग्री कॉलेज की चेन पूरे भारत में फैली हुई है। आज से लगभग सौ साल पहले आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शुरूआत हुई थी। यहां की पुरा छात्राएं भावनात्मक रूप से बहुत जुड़ाव रखती हैं और उसी का परिणाम है कि प्रो.कृष्णा मुखर्जी यहां की पुरा छात्रा रही।

महर्षि दयानंद के प्रयासों से आर्य कन्या कॉलेज की चेन पूरे भारत में फैली

उक्त विचार मुख्य अतिथि IG प्रयागराज के.पी.सिंह ने गुरुवार को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज संघटक इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘आर्य गौरव सम्मान कार्यक्रम‘ में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को आगे बढ़ाने में प्रो. कृष्णा मुखर्जी ने तन-मन-धन से सहयोग कर छात्राओं के विकास में भूमिका निभाई और अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। 

शासी निकाय अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति 2020 के साथ उन लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने प्रयाग का गौरव बढ़ाया एवं समाज सेवा में विशेष योगदान दिया। कहा कि पहले समाज पुरुष प्रधान था, हर क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व था व हर विपत्ति का सामना करता था।

Also Read: NCTE का निर्देश शिक्षक भर्ती में बाध्यकारी, महानिदेशक के सर्कुलर पर रोक

उन्होंने बताया कि आर्य कन्या के संस्थापक महर्षि दयानन्द ने महिलाओं की शिक्षा पर बल दिया। क्योंकि अगर महिला शिक्षित नहीं होगी तो न परिवार और न ही देश आगे बढ़ पायेगा। उनकी प्रेरणा से ही आज महिलाएं हर क्षेत्र में वैज्ञानिक, चिकित्सक व राष्ट्रपति से लेकर पुलिस में हैं। 

इस अवसर पर समाज सेवकों, पत्रकारों, नागरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा और शांति व्यवस्था सफल बनाने, नारी सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सेवा योजना में निरन्तर कार्यरत, लगभग तीस योद्धाओं को सम्मान पत्र भेंट किया गया। शहर में शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए आईजी के.पी. सिंह को सम्मान पत्र भेंट किया गया। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ.रमा सिंह ने किया। 

Related posts

प्रयागराज में रेल दावा अधिकरण की बेंच स्थापना के एक वर्ष पूरे

Buland Dustak

IFFCO प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने दिखाये सख्त तेवर, लापरवाही बर्दास्त नहीं

Buland Dustak

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

Buland Dustak

संगम की धरती से शुरू होगा स्वच्छ भारत अभियान, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

Buland Dustak

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रयाग में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Buland Dustak

विकास प्राधिकरण के रहते प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के औचित्य पर उठा सवाल

Buland Dustak