19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर डीन जोन्स का निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर डीन जोन्स का निधन

मुंबई, 24 सितंबर।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर डीन जोन्स का गुरुवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन ही गया। वह 59 वर्ष के थे। निधन के समय वह मुंबई में थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के ब्रॉडकास्ट से जुड़े हुए थे। 

गुरुवार को, लगभग 11 बजे, जोन्स अपना नाश्ता खत्म करने के बाद, दिन के आईपीएल प्रसारण के लिए एक संक्षिप्त सत्र में भाग लिया और फिर दक्षिण मुंबई में जिस होटल में ठहरे थे, उसके गलियारे में सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे थे। अचानक एक झटके में, जोन्स नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से शहर के हरकिसानदास अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संबंधित अधिकारी औपचारिकता पूरी होने के बाद जल्द ही उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ एक बयान जारी करेंगे। 

जोन्स के निधन पर तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने शोक जताया है। जोन्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 शतक और 14 अर्थशतक लगाए। उन्होंने 164 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6,068 रन बनाए। 

डीन जोन्स अपने समय के सबसे अच्छे एकदिनी खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी

उन्होंने एकदिनी में 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए और उनका औसत 44.61 रहा। अपने समय के सबसे अच्छे एकदिनी खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी। डीन जोन्स आईपीएल ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और इसी वजह से मुंबई में थे। डीन जोन्स ने अपने करियर में टेस्‍ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़े थे, जिसमें भारत के खिलाफ चेन्‍नई (तब का मद्रास) में साल 1986 में खेली गई 210 रन की पारी शामिल है। 

जोंस ने 30 जनवरी 1984 को एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिनी क्रिकेट में पदार्पण किया था जबकि उन्होंने इसी साल 16 मार्च को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर करीब आठ साल का रहा और उन्होंने आखिरी टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ सितंबर 1992 में खेला। जोंस ने आखिरी एकदिनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह अप्रैल 1994 को खेला था। 

Related posts

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

विराट कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन, क्रिकेट बिरादरी ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Buland Dustak

Tokyo Paralympics : निशानेबाज सिंहराज अदाना ने जीता कांस्य पदक

Buland Dustak

एएफसी चैम्पियनशिप जीतना, सबसे संतोषजनक पल: बाइचुंग भूटिया

Buland Dustak

आईपीएल: हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

Buland Dustak