19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी विस चुनाव : भाजपा ने घोषित किए 85 उम्मीदवारों के नाम

-नितिन अग्रवाल, रामवीर उपाध्याय, अदिति सिंह को भी मिला टिकट

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। यूपी विस चुनावः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को 85 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें दूसरे दलों से आए रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से, हरदोई से नितिन अग्रवाल, उन्नाव से अनिल सिंह, रायबरेली से अदिति सिंह और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले आईपीएस अफसर असीम अरुण को कन्नौज विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से चुनाव मैदान में उतारा गया है। प्रत्याशियों की यह सूची राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी की। इसके पहले भाजपा ने 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी अब तक कुल 192 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

हाथरस सुरक्षित सीट से अंजुला माहोर, सादाबाद से रामवीर उपाध्याय, सिकंदरा राऊ से वीरेंद्र सिंह राणा, टूंडला से प्रेमपाल सिंह धनगर, जसराना से मानवेंद्र सिंह लोधी, फिरोजाबाद से मनीष असीजा, शिकोहाबाद से ओम प्रकाश वर्मा निषाद, सिरसागंज से हरिओम यादव, कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर, एटा से विपिन वर्मा डेविड, मैनपुरी से जयवीर सिंह,

यूपी विस चुनाव
यूपी विस चुनाव

भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री, पीलीभीत से संजय गंगवार, बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर सुरक्षित सीट से बाबूराम पासवान, बीसलपुर से विवेक वर्मा, जलालाबाद से हरि प्रकाश वर्मा, तिलहर से सलोना कुशवाह, ददरौल से मानवेंद्र सिंह, पलिया से हरमिंदर रोमी साहनी, निघासन से शशांक वर्मा, गोला गोकरननाथ से अरविंद गिरी, श्रीनगर सुरक्षित सीट से मंजू त्यागी को टिकट मिला है।

धौरहरा सीट से विनोद शंकर अवस्थी, लखीमपुर से योगेश वर्मा, कस्ता सुरक्षित सीट से सौरभ सिंह सोनू, मोहम्मदी से लोकेंद्र प्रताप सिंह, हरगांव सुरक्षित सीट से सुरेश राही, लहरपुर से सुनील वर्मा, सेवता से ज्ञान तिवारी, महमूदाबाद से आशा मौर्य, मिश्रिख सुरक्षित सीट से रामकृष्ण भार्गव, सवायजपुर से माधवेंद्र प्रताप रानू, शाहाबाद से रजनी तिवारी, हरदोई से नितिन अग्रवाल, गोपामऊ सुरक्षित सीट से श्याम प्रकाश, सांडी सुरक्षित सीट से प्रभाष वर्मा,

बिलग्राम मल्लावां से आशीष सिंह आसू, बालामऊ सुरक्षित सीट से रामपाल वर्मा, संडीला से अलका अर्कवंशी, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, सफीपुर सुरक्षित सीट से बंबालाल दिवाकर, मोहान सुरक्षित सीट से बृजेश रावत को प्रत्याशी बनाया गया है।

उन्नाव सदर से पंकज गुप्ता, पुरवा से अनिल सिंह, हरचंदपुर से राकेश सिंह, रायबरेली सदर से अदिति सिंह, अमृतपुर से सुशील कुमार शाक्य, फर्रुखाबाद से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर से नागेंद्र सिंह राठौर, छिबरामऊ से अर्चना पांडे, तिर्वा से कैलाश सिंह राजपूत, कन्नौज सुरक्षित सीट से असीम अरुण, इटावा से सरिता भदौरिया, बिधूना से रिया शाक्य, दिवियापुर से लाखन सिंह राजपूत, अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला, सिकंदरा से अजीत पाल,

Read More:- चुनाव 2022 : आचार संहिता का अनुपालन, हटायी गयी 10,56,517 प्रचार-प्रसार सामग्री

बिल्लौर सुरक्षित सीट से राहुल बच्चा सोनकर, बिठूर से अभिजीत सांगा, कल्याणपुर से नीलमा कटियार, गोविंद नगर से सुरेंद्र मैथानी, सीषामऊ से सलिल विश्नोई, आर्य नगर से सुरेश अवस्थी, किदवई नगर से महेश त्रिवेदी, कानपुर कैंट से रघुनंदन भदोरिया, महाराजपुर से सतीश महाना, माधवगढ़ से मूलचंद्र निरंजन, उरई सुरक्षित सीट से गौरी शंकर वर्मा,

बबीना से राजीव ‘पारीक्षा’, झांसी नगर से रवि शर्मा, गरौठा से जवाहर राजपूत, ललितपुर से राम रतन कुशवाहा, महरौनी सुरक्षित सीट से मनोहर लाल मन्नू कोरी, राठ सुरक्षित सीट से मनीषा अनुरागी, महोबा से राकेश गोस्वामी, चरखारी से बृजभूषण राजपूत, बबेरू से अजय पटेल, नरैनी सुरक्षित सीट से ओममनि वर्मा, बांदा से प्रकाश द्विवेदी, फतेहपुर से विक्रम सिंह, अयाहशाह सीट से विकास गुप्ता, हुसैनगंज से रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी और खागा सुरक्षित सीट से कृष्णा पासवान को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

Related posts

उत्तर प्रदेश की कोविड राजधानी बना लखनऊ, 24 घंटे में 36 मरीजों की मौत

Buland Dustak

रेमडेसिविर व ऑक्सीजन की उपलब्धता की प्रतिदिन करें समीक्षा – CM योगी

Buland Dustak

यूपी : सोनभद्र व चंदौली के विकास कार्य को UNDP ने सराहा

Buland Dustak

उप्र : सभी विकास खंडों में जुलाई में खुलेंगे 5 हजार नए सब हेल्थ सेंटर

Buland Dustak

उप्र: कोरोना काल में बढ़ा बैंकिंग कारोबार, 14 फीसदी की हुई वृद्धि

Buland Dustak

श्रावण मास 2020: पहले सोमवार को शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Buland Dustak