19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मध्य प्रदेश

मध्‍य प्रदेश ने किया ‘मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना’ में 88% को कवर

भोपाल: कोरोना वायरस के संक्रमण ने लोगों को अब मानसिक के बाद‍ आर्थ‍िक रूप से तोड़ना भी शुरू कर दिया है, ऐसे में मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार उनके लिए बड़ा संबल साबित हुई है। प्रदेश में कोविड-19 वायरस के इलाज को कवर करने वाली मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना में अब प्रदेश की 88 प्रतिशत जनता कवर हो रही है। ऐसे में अब उन तमाम लोगों को कोरोना से संक्रमित होने पर आर्थि‍क चिंता करने की जरूरत नहीं रही, जो पहले से ही निम्‍न मध्‍यमवर्गीय या इससे भी नीचे के स्‍तर पर अपना जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। ऊपर से किसी को परिवार में कोरोना हो जाने पर वह पूरी तरह से अभी तक कर्जदार हुआ जा रहा था।

मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना

दरअसल, इसे लेकर मंगलवार स्‍वयं मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना में प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या (88प्रतिशत) कवर हो रही है। केवल उच्च वर्ग छूटा है। इस योजना का सभी जिलों में लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण निरंतर नियंत्रण में आ रहा है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत तक पहुँच गई थी, जो लगातार कम हो रही है। अब यह घट कर 14.78 प्रतिशत हो गई है। आज कोरोना के नए प्रकरण 9754 आए हैं।

MP CM Conference
तीसरी लहर की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कोरोना की तीसरी लहर के प्रति भी पूर्ण रूप से सचेत है तथा उसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कोरोना इलाज के साइड इफैक्ट ब्लैक फंगस के इलाज के लिए भी व्यवस्थाएँ की गई हैं।

गरीबों को 5 माह का नि:शुल्क राशन

चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के हर गरीब को 5 माह का नि:शुल्क उचित मूल्य राशन दिया जा रहा है, जिसमें से 3 माह का राशन राज्य सरकार द्वारा तथा 2 माह का केन्द्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है। इसके लिए पात्रता-पर्ची, अंगूठे के निशान, आधार लिंकेज आदि की आवश्यकता नहीं है। हर गरीब को यह राशन मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

Also Read: BHU में शुरू हुआ डीआरडीओ का अस्पताल, शाम तक सात मरीज भर्ती

Related posts

किसानों को अब मिलेगा ‘मूंग की दाल’ पर समर्थन मूल्‍य

Buland Dustak

Panna Tiger Reserve: बाघिन पी-213 (32) ने शावकों को दिया जन्म

Buland Dustak

Ayurpreneur: ‘कैसे आयुर्वेदिक क्लीनिक स्थापित करें’ विषय पर हुई कार्यशाला

Buland Dustak

राग मधुवंती में संतूर से झरे मीठे-मीठे सुर : तानसेन समारोह

Buland Dustak

गांधी जयंती पर होगा प्रदर्शनियों का आयोजन, खादी वस्त्रों पर मिलेगी विशेष छूट

Buland Dustak

मध्‍य प्रदेश में सफलता से चल रहा ‘किल कोरोना अभियान-2’ : शिवराज

Buland Dustak