19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

बढ़ रहे Mucormycosis के केस, एम्फोटेरिसिन बी दवा के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली: Mucormycosis यानि फंगल इंफेक्शन के इलाज में कारगर एम्फोटेरिसिन बी दवा की मांग अचानक बढ़ गई है। इसको देखते हुए केन्द्र सरकार हरकत में आ गई है। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने दवा बनाने वाली कंपनियों को इसके उत्पादन को बढ़ाने को कहा है। इसके साथ इस दवा को विदेशों से भी मंगवाया जा रहा है।

इस संबंध में रसायन व उर्वरक मंत्रालय ने बुधवार को निर्माताओं व आयातकों के साथ स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की। मांग के आधार पर एमफोटेरिसिन बी की राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों दवा आवंटित की गई है। 31 मई तक राज्यों से सरकारी और निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल एजेंसियों में इस दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

Mucormycosis

मंत्रालय के मुताबिक राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे इस आवंटन से दवा प्राप्त करने के लिए राज्य में निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए ‘संपर्क बिंदु’ का प्रचार करें। इसके अलावा, राज्यों से अनुरोध किया गया है कि विवेकपूर्ण उपयोग करें। आपूर्ति की व्यवस्था की निगरानी राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल्स मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा की जा रही है।

Mucormycosis क्या है?

यह एक खतरनाक फंगल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर डायबिटीज के रोगियों में पाया जाता है। जिन लोगों का शुगर कंट्रोल में नहीं है और वह कोरोना से संक्रमित हो जाएं, तो यह इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके लक्षणों में सिर दर्द, आंखो के नीचे दर्द होना, बुखार आदि शामिल है। कुछ मामलों में आंखों से धुंधला दिखाई देना और नाक व साइनस में सिकुड़न महसूस होने जैसा लक्षण भी शामिल है।

Also Read: म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इन्फेक्शन, जो कोरोना काल में ज्यादा हो रहा: IMA

Related posts

बैंकॉक से 18 और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करेगी ‘आप’ सरकार

Buland Dustak

मकर संक्रांति 2021: 14 जनवरी को ही मनेगी, दोपहर में है पुण्य काल

Buland Dustak

अब वायुसेना और नौसेना की तरह सेना के लड़ाकू विमान उड़ाएंगी महिला पायलट

Buland Dustak

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी आरिज खान को फांसी की सजा

Buland Dustak

चीन के 7 एयरबेस पर हलचल, भारत की बढ़ी निगरानी

Buland Dustak

यूजीसी की प्रस्तावित ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षा के विरोध भूख हड़ताल

Buland Dustak