19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

BHU में शुरू हुआ डीआरडीओ का अस्पताल, शाम तक सात मरीज भर्ती

- सिप्ला कम्पनी ने 94 रेमडिसिविर अपोलो फार्मेसी को उपलब्ध कराए 

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बनाये गये डीआरडीओ के 750 बेड के पंडित राजन मिश्र कोविड अस्पताल में सोमवार शाम से मरीजों की भर्ती शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक सात मरीजों को भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों को भी अस्पताल में लाने का कार्य चल रहा है।

अस्पताल के शुरू होते ही सबसे पहले वेंटिलेटर युक्त 250 बेड के पहले वार्ड में क्रिटिकल मरीजों को अन्य अस्पतालों से शिफ्ट करते हुए उनका इलाज चालू किया गया। शाम चार बजे से क्रिटिकल पेशेंट्स को डीआरडीओ के अस्पताल में शिफ्ट करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

डीआरडीओ का अस्पताल

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि यहां 250-250 बेड के अस्पताल को भी एक सप्ताह के अंदर चालू कर दिया जायेगा। इसमें आक्सीजन सिलिंडर के द्वारा आक्सीजन आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि सिपला कंपनी से 94 रेमडिसिविर अपोलो फार्मेसी को उपलब्ध करायी गयी है।

निःशुल्क मरीजों को लगाया जायेगा रेमडिसिविर इंजेक्शन

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्राप्त ज़ायडस कंपनी की 72 रेमडिसिविर इस कोविड अस्पताल के नोडल आफिसर को सौंपी गयी। यह इंजेक्शन पूरी तरह निःशुल्क मरीजों को लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगे भी यह इंजेक्शन जरुरत के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में सेना द्वारा बनाये गये इस अस्पताल में सेना के डाक्टर, मेडिकल स्टाफ तथा मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों को ट्रेनिंग देकर नियुक्त किया गया है। आक्सीजन प्लांट युक्त इस अस्पताल में फार्मेसी, लैब, कैन्टीन, सेनिटाइजेशन, साफ सफाई आदि सभी की व्यवस्था की गयी है। यहां मरीजों के तीमारदारों के ठहरने, खाने पीने आदि के लिए गंगा भारती एनजीओ के द्वारा अस्पताल के साथ सहयोगार्थ निःशुल्क व्यवस्था की गयी है।

Also Read: “डाइट प्लान” से कोरोना का इलाज है संभव- एक्सपर्ट

Related posts

​अपने अंतिम सफर पर निकला आईएनएस विराट

Buland Dustak

देश में 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए मीडिया रजिस्ट्रेशन शुरू

Buland Dustak

LOC पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी, जनरल नरवणे ने सेना को हाई अलर्ट पर रखा

Buland Dustak

इंडो-गंगेटिक प्लेन के प्रदूषण का हिमालय के पर्यावरण पर बुरा असर

Buland Dustak

उत्तराखंड में 521 करोड़ की 8 परियोजनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण

Buland Dustak

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेकाबू, लॉकडाउन पर हो विचार: सुप्रीम कोर्ट

Buland Dustak