19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मध्य प्रदेश

गांधी जयंती पर होगा प्रदर्शनियों का आयोजन, खादी वस्त्रों पर मिलेगी विशेष छूट

भोपाल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आम जन को समस्त प्रकार के खादी वस्त्र, कबीरा खादी गारमेंट्स एवं ग्रामोद्योग विन्ध्यावैली उत्पाद क्रय को प्रोत्साहित करने के लिए 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक समस्त प्रकार के खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर विशेष डिस्काउंट 20 10 10 प्रतिशत एवं विन्ध्या वैली के ब्राण्ड उत्पादों की फुटकर बिक्री पर 20 10 प्रतिशत विशेष डिस्काउंट दिया जाएगा।

गांधी जयंती

जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने गुरुवार को बताया कि यह डिस्काउंट लाभ मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रदेश के समस्त विभागीय विक्रय एम्पोरियम, भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, देवास, रीवा, जबलपुर, महेश्वर, पचमढ़ी पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनियों में भी विशेष डिस्काउंट का लाभ दिया जाएगा।

Also Read: संगम की धरती से शुरू होगा स्वच्छ भारत अभियान, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी की जयंती एवं आजादी का अमृत महोत्सव

उन्होंने बताया कि विशेष डिस्काउंट शुभारंभ का मुख्य कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम, चित्तौड़ काम्पलेक्स, महाराणा प्रताप नगर, भोपाल में 2 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे किया जाएगा। साथ ही 2 अक्टूबर से प्रदेश में विभागीय खादी एम्पोरियम एवं केन्द्रों के माध्यम से 30 अक्टूबर तक खादी ग्रामोद्योग की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में लगभग 18 खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं आजादी का अमृत महोत्सव तथा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के अन्तर्गत मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी तथा ग्रामोद्योग उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार सह विक्रय हेतु भोपाल हाट, भोपाल में दिनांक 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2021 तक राष्ट्रीय स्तर की चरखा खादी उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में लगभग 10 राज्यों के राष्ट्रीय स्तर की खादी संस्थाओं एवं ग्रामोद्योग इकाईयों के उत्कृष्ट खादी उत्पाद एवं राज्य शासन की स्व-रोजगार मूलक योजनाओं के अन्तर्गत वित्तपोषित इकाईयों, स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विंध्यावैली ब्राण्ड एवं अन्य ग्रामोद्योग सामग्री विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे।

Related posts

मध्य प्रदेश बना देश में सर्वाधिक वैक्सीनेशन करने वाला दूसरा राज्य

Buland Dustak

मध्य प्रदेश बना नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला देश में पहला राज्य

Buland Dustak

मध्‍य प्रदेश में सफलता से चल रहा ‘किल कोरोना अभियान-2’ : शिवराज

Buland Dustak

Ayurpreneur: ‘कैसे आयुर्वेदिक क्लीनिक स्थापित करें’ विषय पर हुई कार्यशाला

Buland Dustak

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू, बसंत पंचमी पर उमड़ा सैलाब

Buland Dustak

तानसेन समारोह: संगीत की भावनात्मक मिठास में डूबे रसिक

Buland Dustak