19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

MS Dhoni मना रहे 40वां जन्मदिन, BCCI व कई क्रिकेटरों ने दी बधाई

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सहित कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है।

MS Dhoni Cricket

BCCI ने धोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया,”एक किंवदंती और एक प्रेरणा! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं धोनी। आप मेरे लिए एक दोस्त, भाई और एक संरक्षक रहे हैं, जिससे कोई भी कभी भी मदद मांग सकता है। भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दे! एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और एक महान खिलाड़ी होने के लिए धन्यवाद। एक बेहतरीन लीडर। जन्मदिन मुबारक हो धोनी।”

Also Read: टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई हुई भारतीय महिला तैराक Maana Patel

हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा और मोहम्मद कैफ ने भी इस खास दिन पर धोनी को शुभकामनाएं दीं। कैफ ने ट्वीट किया, “दादा ने हमें सिखाया, युवाओं को, कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली। अलग-अलग युगों के दो महान कप्तानों का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले धोनी और गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

MS Dhoni Birthday
अब तक के सबसे महान कप्तान साबित हुए MS Dhoni ने 2020 में क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni, जो शायद क्रिकेट के मैदान पर सबसे महान कप्तानों में से एक हैं, ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी-20 विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और घरेलू धरती पर 2011 एकदिवसीय विश्व कप जिताया है। 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले धोनी ने अपने 16 साल के लंबे करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 538 मैच खेले हैं।

MS Dhoni ने भारत के लिए 350 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 90 टेस्ट और 98 T20, 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने जुलाई 2019 में विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह मैच भारत हार गया था।

15 अगस्त 2020 को धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। अपने करियर के दौरान, धोनी ने टेस्ट में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए और एकदिवसीय मैचों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में धोनी ने 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं।

Related posts

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर डीन जोन्स का निधन

Buland Dustak

जडेजा और चावला की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय : फ्लेमिंग

Buland Dustak

मिताली राज बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज

Buland Dustak

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक : पदक से चूकीं भारतीय युवा गोल्फर अदिति अशोक

Buland Dustak