19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता आईपीएल खिताब, दिल्ली को हराया

दुबई: कप्तान रोहित शर्मा के बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण का खिताब जीत लिया है। मुंबई इंडियंस ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 05 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

इस आईपीएल मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवरों में 05 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने 51 गेंदों पर 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 05 चौके और 04 छक्के लगाए।

रोहित के अलावा ईशान किशन ने नाबाद 33, क्विंटन डीकॉक ने 20,सूर्यकुमार यादव ने 19 और कीरोन पोलार्ड ने 09 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से एनरिक नॉर्टजे ने दो, मार्कस स्टोइनिस और कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस

इससे पहले दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों ने 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने 56 रन बनाए, जबकि अय्यर 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली को पहला झटका लगा, जब ट्रेंट बोल्ट ने मार्कस स्टोइनिस को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच आउट कराया।

अगले ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने फिर हमला बोला और अजिंक्य रहाणे को चलता किया। रहाणे 2 रन बनाकर डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद भी दिल्ली दबाव झेल नहीं पाई।

दिल्ली को तीसरा झटका लगा

दिल्ली को तीसरा झटका 22 के कुल स्कोर पर शिखर धवन के रूप में लगा जो 13 गेंदों में 15 रन बनाकर जयंत यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत के बीच 96 रनों की एक अच्छी साझेदारी हुई।

इस बीच रिषभ पंत ने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। हालांकि, वे दो गेंदों के बाद 56 रन के निजी स्कोर पर कुल्टर नाइल की गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट हो गए। पंत ने इस दौरान 38 गेंदों का सामना किया और चार चौके और दो छक्के लगाए।

 दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। तीन विकेट गिरने की वजह से दिल्ली के ऊपर दबाव था, लेकिन अय्यर ने दबाव में अच्छी पारी खेली। 137 के कुल स्कोर पर टीम को पांचवां झटका शिमरोन हेटमायर के रूप में लगा जो 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने।

20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 149 के कुल स्कोर पर अक्षर पटेल 09 रन बनाकर कूल्टर-नाइल का शिकार बने। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर कागिसो रबाडा बिना खाता खोले रन आउट हो गए। दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया।

अय्यर 50 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 65 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने तीन,नाथन कूल्टर नाइल ने दो व जयंत यादव ने 1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन, क्रिकेट बिरादरी ने दी शुभकामनाएं

Related posts

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, श्रृंखला में ली 2-1 कि बढ़त

Buland Dustak

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

Buland Dustak

Delhi Sports University की पहली कुलपति होंगी कर्णम मल्लेश्वरी

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

Buland Dustak