19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Delhi Sports University की पहली कुलपति होंगी कर्णम मल्लेश्वरी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में शामिल एक Delhi Sports University को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने Sports University की पहली कुलपति के तौर पर कर्णम मल्लेश्वरी को नियुक्त किया है। इसकी घोषणा स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक ट्वीटर संदेश के जरिये की। 

Delhi Sports University

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘Delhi Sports University शुरू हो रही है। हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। मुझे यह कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी। आज उनके साथ मुलाकात हुई और विस्तार से चर्चा हुई।’

आने वाले ओलंपिक खेलों की मिसाल बनेगी Delhi Sports University

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में राष्ट्रीय राजधानी में वर्ष 2048 के ओलंपिक खेलों के आयोजन का विजन दिया है। सरकार ने उसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट भाषण में कहा था कि 1896 में एथेंस से शुरू होकर अबतक ओलंपिक की मशाल कभी दिल्ली नहीं आई। अगले 32वें ओलंपिक गेम्स टोक्यो में आयोजित होने हैं। इसके बाद के अगले तीन ओलंपिक खेलों के आयोजन के देश तय हो चुके हैं।

Also Read: एशिया की पहली महिला Locomotive Driver हैं मुमताज एम. काजी
Karnam Malleswari Delhi

कर्णम मल्लेश्वरी ने साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता था। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कायम है। क्योंकि कोई भी महिला वेटलिफ्टर अब तक ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाई है। तब इस वेटलिफ्टर ने 110 और क्लीन एंड जर्क कैटेगरी में 130 किलो वजन उठाया था। 

मल्लेश्वरी को 1994 में अर्जुन पुरस्कार और सिडनी ओलंपिक से एक साल पहले देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। उल्लेखनीय है कि कर्णम मल्लेश्वरी को इसी साल पद्मश्री भी दिया गया है। फिलहाल वे फूड कॉरपोरेशन में ऑफ इंडिया में चीफ जनरल मैनेजर हैं।

Related posts

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, रैना ने भी कहा अलविदा

Buland Dustak

ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची भारतीय निशानेबाजी टीम

Buland Dustak

मैरी कॉम सहित 10 मुक्केबाज ओलंपिक के लिए महिला शिविर में होंगी शामिल

Buland Dustak

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Buland Dustak

ऑस्ट्रेलिया के Jason Konrath ने प्रशिक्षकों और स्पोर्ट्स एक्सपर्ट को दिए टिप्स

Buland Dustak

सुनील छेत्री की फुटबॉल में ऐतिहासिक उपलब्धि, दिग्गज पेले को छोड़ा पीछे

Buland Dustak