19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

हीरो ने लॉन्‍च की एक्स्ट्रीम 200एस बीएस-6 नई बाइक

मुंबई: दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने अपनी बाइक एक्स्ट्रीम 200एस को नए वर्जन बीएस-6 के अवतार में मंगलवार को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1 लाख 15 हजार 715 रुपये रखी है।

एक्स्ट्रीम 200एस बीएस-6 बाइक को युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए परफॉर्मेंस, स्टाइलिंग और एक अलग आकर्षण का ज़बरदस्त मिश्रण पेश किया गया है। बाइक को स्पोर्ट्स रेड, पैंथर ब्लैक और न्यू पर्ल फेडलेस वाइट तीन रोमांचक रंगों में पेश किया गया है। ग्राहकों को अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं।

हीरो बाइक

एक्स्ट्रीम 200एस एक्ससेन्स टेक्नोलॉजी के साथ एक 200 सीसी बीएस-VI प्रोग्राम्ड फ्युएल इंजेक्शन इंजिन है। यह 17.8 बीएचपी @8500 आरपीएम और 16.4 एनएम @6500 आरपीएम का आकर्षक टॉर्क डिलीवर करता है। यह मोटरसाइकल अब एक ऑईल कूलर के साथ आती है, जो इंजिन हीट एक्सचेंज में सुधार के साथ राइडिंग अनुभव में और भी ज़्यादा सुधार लाती है।

हीरो बाइक: नए फीचर्स से होगी लैस

ओवरहीटिंग की समस्या खत्म करते हुए, उच्च टिकाउपन और इंजिन की लंबी उम्र सुनिश्चित करती है। इसमें 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है जो बेहतर राइड हैंडलिंग पेश करता है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एबीएस के साथ 276 एमएम फ्रंट डिस्क और 220 एमएम रियर डिस्क लगाए गए हैं।

कंपनी के सेल्स और आफ्टरसेल्स के प्रमुख नवीन चौहान के अनुसार नई एक्स्ट्रीम 200एस प्रीमियम सेगमेंट में हमारा ध्यान केंद्रित किया हुआ तरीका दर्शाता है। एक्स्ट्रीम 160आर और एक्‍सपल्स 200 बीएस-6 को हमारे ग्राहकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि एक्स्ट्रीम 200एस इसी सफलता को और आगे लेकर जाएगी।

हीरो मोटोकॉर्प में हेड–स्‍ट्रैटेजी मालो ले मैसॉन के मुताबिक हमें पूरा भरोसा है कि बीएस-6 एक्स्ट्रीम 200एस अपना मज़बूत प्रदर्शन जारी रखेगी और इस सेगमेंट में हमारी मौजूदगी को और भी सुदृढ़ करेगी। तो देखते हैं ये नयी लांच लोगों को कितना पसंद आती है?

Read More: कोरोना की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था प्रभावित होने का अनुमान

Related posts

सेंसेक्स इंडेक्स बना पहली बार 51 हजारी, शेयर बाजार ने तोड़े रिकॉर्ड

Buland Dustak

कोरोना इफ़ेक्ट- सोने की मांग 11 साल के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंची

Buland Dustak

Sanskriti Petrol Diesel Filling Station: रामदेव ने किया शुभारम्भ

Buland Dustak

IMF ने इस साल 9.5 फीसदी आर्थिक विकास दर का जताया अनुमान

Buland Dustak

Jeff Bezos 5 जुलाई को छोड़ेंगे अमेजन के सीईओ का पद

Buland Dustak

एफडीआई ने तोड़ डाले अब तक के सारे रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री

Buland Dustak