19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Ind Vs Eng 2021: टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर सिमटी

अहमदाबाद: Ind vs Eng 2021: भारत के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल के कुछ देर बाद इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 और डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 28 और ऑली पोप ने 29 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिया।

ind vs eng 2021
Ind vs Eng 2021

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और अक्षर पटेल ने डॉम सिब्ले (02) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अक्षर ने जैक क्रॉले को 9 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। भारत को तीसरी सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई, जिन्होंने कप्तान जो रूट को 5 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।

चौथा झटका इंग्लैंड को जॉनी बेयरेस्टो के रूप में लगा जो 28 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। बेन स्टोक्स ने 55 रन बनाए और वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। छठी सफलता अश्विन ने भारत को दिलाई।

इंग्लैंड टीम में बदलाव के बाद भी हार गयी टीम

अश्विन ने ऑली पोप को 29 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। इंग्लैंड को सातवां झटका बेन फोक्स के रूप में लगा जो 35 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए। आठवीं सफलता भी अक्षर पटेल ने भारत को दिलाई। उन्होंने डैनियल लॉरेंस को 46 रन के निजी स्कोर पर रिषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। 

डोमिनिक बेस 3 रन पर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने जैक लीच (07) को एलबीडब्ल्यू कर इंग्लिश पारी का अंत किया। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 4, रविचंद्रन अश्विन ने तीन, मोहम्मद सिराज ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

बता दें कि इंग्लैंड ने इस मैच में अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि डैनियल लॉरेंस और डोमनिक बेस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। भारत ने भी एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Related posts

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

एम एस धोनी की जगह लेने के लिए नंबर एक दावेदार हैं पंत : ब्रायन लारा

Buland Dustak

नटराजन जैसे गेंदबाज की भारतीय टीम को वास्तव में जरूरत

Buland Dustak

महज 10 साल के पर्वतारोही अंगद भारद्वाज ने बनाए दो विश्व कीर्तिमान

Buland Dustak

Atanu Das ओलिंपिक चैंपियन को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Buland Dustak

Tokyo Paralympics : निशानेबाज सिंहराज अदाना ने जीता कांस्य पदक

Buland Dustak