19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Atanu Das ओलिंपिक चैंपियन को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

टोक्यो: भारत के स्टार तीरंदाज Atanu Das ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण कोरिया के जिन्येक को शूट आउट में 6-5 से हराया। अतनु दास पहला सेट हार गए थे। पहले सेट में उन्होंने 8,8,9 का स्कोर किया उनके कुल अंक 25 रहे, जबकि जिन्येक ओह ने 8,9,9 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 26 का रहा।

Atanu Das

दूसरे सेट में जिन्येक के पास जीतने का मौका था पर वो उस मौके को भुना नहीं पाए। पहले दो तीरों पर उनका निशाना 9 और 10 पर लगा। Atanu Das के तीनों तीर 9 पर लगे।

लेकिन कोरियाई तीरंदाज का आखिरी तीर 8 पर लगा और इस तरह से दूसरा सेट 27-27 से बराबरी पर छूटा। तीसरा सेट भी बराबरी पर रहा। अतनु के तीनों तीर 9,9,9 पर लगे। जब जिन्येक का निशाना सटीक नहीं लगा उन्होने 8,10,9 पर निशाना लगाया।

Also Read: टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक
Atanu Das ने Tokyo Olympics में पदक की जगाई उम्मीद

चौथे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने अपना दबदबा बनाए रखा। 4-2 से वे आगे थे, हालांकि इसके बाद वह हड़बड़ा गए और आखिरी तीर पर 6 अंक ही जुटा पाए। अतनु ने आखिरी तीर पर 10 अंक स्कोर किए और सेट 27-22 के बड़े अंतर से जीत लिया।

पांचवा सेट भी बराबरी पर छूटा जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने 28-28 अंक जुटाए, जिससे की मुकाबला शूट आउट में खिंच गया। शूटआउट में अतनु ने अपने पूरे अनुभव को झोंक दिया और कोरियाई खिलाड़ी जिन्येक को 6-5 से रोमांचक मुकाबले में हरा दिया और भारत की पदक की उम्मीदे भी जिंदा रखीं।

जिन्येक शूट आफ लंदन ओलंपिक खेलों के व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता थे। जिन्येक मौजूद खेलों मे स्वर्ण पदक जीतने वाली कोरियाई टीम का हिस्सा थे। अगले दौर में अतनु का सामना जापान के ताकाहारू फुरूकावा से होगा।

जोकि लंदन ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा के रजत पदक विजेता हैं। दास का ये मुकाबला आसान नही होगा। Atanu Das की पत्नी नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी भी तीसरे दौर में जगह बना चुकी हैं।

Related posts

ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथे नंबर पर रखा जाना बड़ी उपलब्धि

Buland Dustak

महज 10 साल के पर्वतारोही अंगद भारद्वाज ने बनाए दो विश्व कीर्तिमान

Buland Dustak

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

Buland Dustak

ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची भारतीय निशानेबाजी टीम

Buland Dustak

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Buland Dustak

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Buland Dustak