आमतौर पर हम सब नींबू को अपने खान-पान या चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए करते हैं। अगर खाना फीका लग रहा है तो इसकी कुछ ही बूंद से उसमें स्वाद आ जाता है। तो दूसरी ओर अगर बालों में समस्या है तो, नींबू का सेवन उसका समाधान निकाल देता है।

नींबू का सेवन: आयुर्वेद में बताए गए फायदे
आयुर्वेद में नींबू के कई ऐसे फायदे बताए गए हैं जिससे लोग अभी तक अनभिज्ञ हैं, लेकिन जानना बेहद ज़रूरी है। नींबू में “विटामिन सी” पाया जाता है जो कि शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है। इस लिए अगर कोई व्यक्ति एक से दो नींबू प्रतिदिन अपने भोजन के साथ गृहण करे तो उसके शरीर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।
यह ना ही ठंडा होता है और ना ही गर्म। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वात, पित्त, या कफ जैसी बीमारियां झेल रहा है तो मात्र नींबू से ही इसका उपचार हो सकता है। इसके अलावा यह भूख को बढ़ाने का कार्य करता है। ऐसे व्यक्ति जिन्हें अधिक “डकार” आती है अथवा भोजन जल्दी नहीं पच पाता। अगर वे नींबू का सेवन करें तो उन्हें इस मुसीबत से छुटकारा मिल सकता है।
साथ ही अगर जिन्हें “पित्त” की परेशानी है वह अपने खाने से पहले अदरक और सेंधा नमक में नींबू निचोड़ कर खाएंगे तो उनके पित्त की परेशानी दूर हो सकती है। जिन व्यक्तियों को ह्रदय संबन्धी बीमारी है उनके लिए यह लाभदायक साबित हो सकता है क्योंकि खट्टी चीज़े ह्रदय के लिए अच्छी होती हैं जैसे कि इमली, नींबू इत्यादि।
जैसा कि हमें पता है कि अगर शरीर में खून की कमी है तो खट्टी चीज़ों का सेवन करके खून बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से नींबू भी रक्त वृद्धि में सहायक होता है। कुछ लोगों को “सूखी खांसी” आती है जिसकी वजह से उन्हें साँस लेने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में दो चुटकी सेंधा नमक और दो चम्मच घी में नींबू निचोड़ कर हल्का सा गुनगुना करके पी लेने से इस समस्या का समाधान निकल सकता है।

नींबू का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
वर्तमान समय में इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना बेहद ज़रूरी है। नींबू में पोटैशियम, आयरन और कैल्श्यिम जैसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं जो कि इम्यून सिस्टम में मजबूती प्रदान करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से उसके अंदर पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व अच्छे से काम करते हैं और इसकी वजह से शरीर में इम्युनिटी की कमी नहीं होती।
चेहरे पर लगाने के फायदे तथा नुकसान:
कोई व्यक्ति पतला होना चाहता है तो वह इसका सेवन कर सकता है क्योंकि नींबू चर्बी कम करने का कार्य करता है और यदि चेहरे में गोरापन लाना है तो नींबू इसमें भी काम कर सकता है। लेकिन इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति नींबू लगाकर धूप में चला जाता तो उस चेहरे में जलन के अलावा “लाल चकत्ते” पड़ सकते हैं।
कई व्यक्तियों की त्वचा संवेदनशील होती है ऐसे मे अगर वे नींबू का रस सीधा अपने चेहरे में लगा लेते हैं तो इसकी वजह से चेहरे में सूजन, दाग, दाने इत्यादि जैसी समस्या पैदा हो सकती है। नींबू का चेहरे में सिर्फ उन्हीं लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए जिन्हें यह लाभदायक होता है।
क्या बालों पर नींबू लगाने से बाल सफेद होते हैं?
तो इसका जवाब है नहीं। हमारे बालों में “केराटिन लेयर” पाई जाती है जिसकी मदद से हमारे बालों में चमक तथा काले दिखाई देते हैं। तो दूसरी ओर नींबू में “सिट्रिक एसिड” पाया जाता है। यदि इसे हम सीधा बालों में लगाते हैं तो केराटिन लेयर प्रभावित होती है। जिससे बाल सफेद नहीं बल्कि रूखे और बेजान हो जाते हैं।

Also Read: क्या है बाल झड़ने का मुख्य कारण? परेशान हैं तो अपनाये ये उपाय
अगर नींबू का उपयोग सही तरीके से किया जाए तो उसका नुकसान हमारे बालों में नहीं होगा। साथ ही नींबू बेहद ही फायदेमंद होता है क्योंकि यह हमारे बालों को घना तथा रूसी से छुटकारा दिलाता है।
नींबू खाने के नुकसान क्या हैं?
आज के समय में लोग नींबू पानी का सेवन करना खूब पसन्द करते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे व्यक्ति जिन्हें बहुत अधिक पेट में गैस बनती है या तनिक भी खट्टा खाने से उनकी तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसे सभी लोगों को नींबू पानी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
अधिक सेवन करने से नींबू में पाए जाने वाले “साइट्रिक एसिड” की वजह से दाँतों में ठंडा-गर्म की दिक्कत होना शुरू हो जाता है। नींबू में एसिड के अलावा “अक्सिलेट” भी पाया जाता है जिसकी वजह से सबसे बड़ी परेशानी यह हो सकती है कि यदि कोई व्यक्ति नींबू का सेवन अधिक करे तो उसे “पथरी” की समस्या हो सकती है।
इन सबसे बचने के लिए नींबू का प्रयोग सिर्फ वही लोग करें जो इसे इस्तेमाल करने के आदी हों और अगर इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए तो इसके लाभ भी अनेक हैं।