19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ओलंपिक क्वालिफाइड 4 नाविक और पहलवान सोनम-अंशु TOPS में शामिल

नई दिल्ली: ओलंपिक प्रतियोगिता में पदक जीतने की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए छह एथलीटों को Target Olympic Podium Scheme (TOPS) कोर ग्रुप में शामिल किया गया है। इन छह एथलिटों में दो पहलवान और चार ओलंपिक क्वालीफाई नाविक हैं। मिशन ओलंपिक सेल की 56वीं बैठक में यह निर्णय किया गया था कि इन छह Olympic क्वालीफाई एथलीटों को टॉप्स के जरिए मदद दी जाएगी।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम

महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग की पहलवान अंशु मलिक और 62 किग्रा भार वर्ग की पहलवान सोनम मलिक को एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर में अपने Tokyo Olympic कोटा प्राप्त करने के बाद टॉप्स कोर समूह में शामिल किया गया है। दोनों एथलीट पहले टॉप्स विकास समूह का एक हिस्सा थे। वे टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा जीतने वाले छह पहलवानों में से हैं।

Sonam Malik & Anshu Mallik

इन महिला पहलवानों के साथ मुसना ओपन चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने वाले चार नाविक भी टॉप्स में शामिल हुए हैं। इनमें एक हैं नेत्रा कुमनन, जो Olympic के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक बनीं।

दूसरा, विष्णु सरवनन जिन्होंने लेजर मानक वर्ग कार्यक्रम में और केसी गणपति और वरुण ठक्कर की टीम में क्वालीफाई किया, जिन्होंने पुरुषों के 49 वर्ग वर्ग के इवेंट में क्वालीफाई किया था। टॉप्स योजना के माध्यम से फिलहाल 113 एथलीट को मदद मिल रही है। इनमें पुरुष और महिला हॉकी टीमों को भी शामिल किया गया है।

Read More: IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Related posts

दिमित्रोव के बाद क्रोएशिया के बोर्ना कॉरिक भी हुए कोरोना से संक्रमित

Buland Dustak

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Buland Dustak

T-20 क्रिकेट : 16 साल पहले आज ही के दिन खेला गया था पहला मैच

Buland Dustak

राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता प्रणय खरे ने मध्यप्रदेश को दिलाया रजत पदक

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

मेसी बार्सिलोना छोड़कर कहीं नहीं जा रहे : जोसेप मारिया बार्टोमू

Buland Dustak